1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Gold Silver Price: महीने भर के अंदर ₹10,000 सस्ता हुआ सोना, चांदी भी ₹60,000 टूटी; जानें आज के ताजा भाव

Gold Silver Price: महीने भर के अंदर ₹10,000 सस्ता हुआ सोना, चांदी भी ₹60,000 टूटी; जानें आज के ताजा भाव

 Written By: Shivendra Singh
 Published : Jun 09, 2026 11:34 am IST,  Updated : Jun 09, 2026 11:34 am IST

पिछले एक महीने के दौरान सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर जहां सोना करीब ₹10,000 प्रति 10 ग्राम सस्ता हो गया है, वहीं चांदी की कीमत में ₹60,000 प्रति किलो से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है।

सोना-चांदी सस्ता हुआ- India TV Hindi
सोना-चांदी सस्ता हुआ Image Source : CANVA

Gold-silver price June 9: सोने और चांदी की आसमान छूती कीमतों से परेशान आम उपभोक्ताओं और निवेशकों के लिए राहत की एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। पिछले महीने के मुकाबले कीमती धातुओं के भाव औंधे मुंह गिरे हैं। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन सोने और चांदी दोनों ही भारी दबाव में नजर आ रहे हैं।

बीते एक महीने के भीतर ही सोने की कीमतों में ₹10,000 प्रति 10 ग्राम की बड़ी कटौती आ चुकी है, जबकि चांदी के दाम प्रति किलोग्राम ₹60,000 तक टूट चुके हैं। वैश्विक बाजारों में सुस्ती और निवेशकों की सतर्कता के चलते घरेलू बाजार में भी आज सुबह से बिकवाली का माहौल है।

महीने भर में सोने-चांदी के दामों में आई गिरावट

अगर पिछले एक महीने के आंकड़ों की तुलना आज के भाव से करें, तो:

  • सोने का भाव: बीते 13 मई को MCX पर सोना ₹1.64 लाख प्रति 10 ग्राम के पार निकल गया था। वहीं आज (9 जून) को यह घटकर ₹1.54 लाख के पास आ गया है।
  • चांदी का भाव: 13 मई को चांदी का भाव ₹3.04 लाख प्रति किलोग्राम से ऊपर दर्ज किया गया था, जो आज (9 जून) भारी गिरावट के साथ ₹2.44 लाख के स्तर पर आ गया है।

MCX पर आज सुबह ही टूट गए भाव

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज सुबह कारोबार की शुरुआत बेहद कमजोर रही। शुरुआती ट्रेडिंग सेशन में ही चांदी का वायदा भाव 2,457 रुपये (करीब 1%) गिरकर 2,43,932 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार करता दिखा। दूसरी ओर, सोने के खरीदारों को भी राहत मिली और सोना वायदा 388 रुपये की गिरावट के साथ 1,53,396 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी मंदी का असर

घरेलू बाजार में आई इस बड़ी गिरावट के पीछे ग्लोबल मार्केट का सेंटिमेंट है। निवेशक इस समय मध्य पूर्व के भू-राजनीतिक हालात, वैश्विक महंगाई की चिंता और केंद्रीय बैंकों द्वारा ब्याज दरों को लेकर आने वाले फैसलों पर पैनी नजर रखे हुए हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड (हाजिर सोना) का भाव 4,332.50 डॉलर प्रति औंस पर टिका रहा, जो पिछले सत्र में दो महीने से अधिक के निचले स्तर पर चला गया था। इसके साथ ही, अगस्त डिलीवरी वाले अमेरिकी सोना वायदा में 0.1% की हल्की गिरावट देखी गई और यह 4,357.10 डॉलर प्रति औंस पर आ गया, जबकि हाजिर चांदी का भाव 0.7% घटकर 67.71 डॉलर प्रति औंस पर दर्ज किया गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा