1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. अक्षय तृतीया से पहले सोना-चांदी की कीमत बढ़ी, आज इतना महंगा हुआ Gold

अक्षय तृतीया से पहले सोना-चांदी की कीमत बढ़ी, आज इतना महंगा हुआ Gold

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : May 07, 2024 07:48 pm IST,  Updated : May 07, 2024 07:48 pm IST

अमेरिकी नीति निर्माताओं की नरम रुख वाली टिप्पणियों ने ब्याज दर में कटौती की उम्मीदों को बढ़ावा दिया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इसके अलावा पश्चिम एशिया में बढ़ती भू-राजनीतिक चिंताओं ने भी सोने को समर्थन दिया।

Gold- India TV Hindi
सोना Image Source : FILE

अक्षय तृतीया से पहले सोना-चांदी की कीमत बढ़नी शुरू हो गई है। मंगलवार को लगातार दूसरे दिन सोने और चांदी में तेजी जारी रही। राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोना 200 रुपये की बढ़त के साथ 72,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 72,250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 700 रुपये के उछाल के साथ 85,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। इससे पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 84,300 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

इसलिए सोने की कीमत में उछाल 

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, विदेशी बाजारों से सकारात्मक संकेत लेते हुए दिल्ली में हाजिर सोना (24 कैरेट) 72,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था जो पिछले बंद भाव से 200 रुपये अधिक है।’’ अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स (जिंस बाजार) में हाजिर सोना 2,319 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था जो पिछले बंद भाव से सात डॉलर की बढ़त है। गांधी ने कहा, ‘‘इस साल अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती किए जाने के संकेत मिलने से सोने की कीमतों में तेजी आई। 

ब्याज दर में कटौती की उम्मीद बढ़ी 

अमेरिकी नीति निर्माताओं की नरम रुख वाली टिप्पणियों ने ब्याज दर में कटौती की उम्मीदों को बढ़ावा दिया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इसके अलावा पश्चिम एशिया में बढ़ती भू-राजनीतिक चिंताओं ने भी सोने को समर्थन दिया। गाजा में लड़ाई को समाप्त करने के लिए हमास समर्थित संघर्षविराम प्रस्ताव को इजरायल द्वारा अस्वीकार किए जाने से सुरक्षित पनाहगाह परिसंपत्तियों की मांग बढ़ गई।’’ चांदी भी मामूली बढ़त के साथ 27.25 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। पिछले सत्र में यह 27.05 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई थी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा