1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. सोना महंगा होकर 52 हजारी बनने के करीब, चांदी की कीमत 68 हजार के पार, खरीदने से पहले जानें लेटेस्ट रेट

सोना महंगा होकर 52 हजारी बनने के करीब, चांदी की कीमत 68 हजार के पार, खरीदने से पहले जानें लेटेस्ट रेट

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Mar 03, 2022 07:31 pm IST,  Updated : Mar 03, 2022 07:31 pm IST

सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोना 271 रुपये चढ़कर 51,670 प्रति दस ग्राम पहुंच गया।

gold- India TV Hindi
gold Image Source : FILE

Highlights

  • 271 रुपये चढ़कर 51,670 प्रति दस ग्राम पहुंच गया सोना
  • 818 रुपये की तेजी के साथ 68,425 रुपये प्रति किलोग्राम पर चांदी
  • अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी के साथ 1,932 डॉलर प्रति औंस पर

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में मजबूती तथा रुपये के मूल्य में आई गिरावट के साथ दिल्ली सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोना 271 रुपये चढ़कर 51,670 प्रति दस ग्राम पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह कहा। इससे पिछले कारोबारी सत्र के दौरान सोना 51,399 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। 

चांदी की कीमत भी 818 रुपये की तेजी के साथ 68,425 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 67,607 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। रूस और यूक्रेन में तनाव बढ़ने के बीच कच्चा तेल मूल्यों में तेजी आने के कारण बृहस्पतिवार को अंतरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये का मूल्य 15 पैसे घटकर 75.95 रुपये प्रति डॉलर रह गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी के साथ 1,932 डॉलर प्रति औंस हो गया जबकि चांदी 25.40 पर लगभग अपरिवर्तित रही।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, बुधवार को न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज कॉमेक्स में सोने की हाजिर कीमत मजबूत होकर 1,932 डॉलर प्रति औंस रही। इससे सोने की कीमतों में मजबूती आई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा