Saturday, January 24, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Gold ने तोड़े पुराने सारे रिकॉर्ड, आज फिर हुआ इतना महंगा, दिवाली तक जानें क्या होगा भाव?

Gold ने तोड़े पुराने सारे रिकॉर्ड, आज फिर हुआ इतना महंगा, दिवाली तक जानें क्या होगा भाव?

कोटक सिक्योरिटीज में एवीपी-जिंस शोध कायनात चैनवाला ने कहा, ‘‘कॉमेक्स सोना स्थिर बना हुआ है, क्योंकि पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव के बीच अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में आक्रामक कटौती की उम्मीदों ने सुरक्षित-संपत्ति की मांग को कम कर दिया है।’’

Edited By: Alok Kumar @alocksone
Published : Oct 07, 2024 07:30 pm IST, Updated : Oct 07, 2024 07:30 pm IST
Gold - India TV Paisa
Photo:FILE सोना

सोने की कीमत में तेजी का सि​लसिला जारी है। ज्वैलर्स द्वारा लगातार खरीदारी और विदेशी बाजारों में मजबूत रुख के कारण सोमवार को सोने की कीमत 250 रुपये बढ़कर 78,700 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गए। शुक्रवार को सोना 78,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इस तरह सोने ने पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। कूचा महाजनी में स्थित ऑल बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के चेयरमैन योगेश सिंघल ने इंडिया टीवी को बताया कि दिवाली तक सोने का भाव आराम से 80 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है। 

चांदी की कीमत में गिरावट आई

हालांकि, अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, चांदी की कीमत 200 रुपये की गिरावट के साथ 94,000 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई, जो शुक्रवार को 94,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर थी। इस बीच, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 200 रुपये की तेजी के साथ 78,300 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया। पिछले सत्र में सोना 78,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। व्यापारियों ने सोने की कीमतों में तेजी का श्रेय स्टॉकिस्टों तथा खुदरा विक्रेताओं की घरेलू मांग में वृद्धि को दिया। उन्होंने कहा कि इसके अलावा शेयर बाजारों में गिरावट ने भी कीमती धातुओं की तेजी में मदद की, क्योंकि निवेशकों ने सोने जैसी सुरक्षित-संपत्तियों की ओर रुख किया। एशियाई कारोबारी घंटों में, कॉमेक्स सोना 0.14 प्रतिशत बढ़कर 2,671.50 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। 

ग्लोबल टेंशन से सोने में जारी है तेजी 

कोटक सिक्योरिटीज में एवीपी-जिंस शोध कायनात चैनवाला ने कहा, ‘‘कॉमेक्स सोना स्थिर बना हुआ है, क्योंकि पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव के बीच अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में आक्रामक कटौती की उम्मीदों ने सुरक्षित-संपत्ति की मांग को कम कर दिया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘आगामी अमेरिकी मुद्रास्फीति के आंकड़ों से पहले सतर्कता के कारण सोने की कीमतें सीमित दायरे में कारोबार करेंगी।’’ दूसरी ओर, अंतरराष्ट्रीय बाजारों में चांदी 0.61 प्रतिशत गिरकर 32.20 डॉलर प्रति औंस रह गई। 

Latest Business News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

Advertisement
Advertisement
Advertisement