1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. सोने ने तोड़े पिछले सभी रिकॉर्ड, 750 रुपये की तेजी के साथ कीमत 63 हजार के पार, जानें ताजा रेट

सोने ने तोड़े पिछले सभी रिकॉर्ड, 750 रुपये की तेजी के साथ कीमत 63 हजार के पार, जानें ताजा रेट

 Edited By: Alok Kumar
 Published : Nov 29, 2023 06:03 pm IST,  Updated : Nov 29, 2023 06:03 pm IST

खबर के मुताबिक, साल की शुरुआत से अब तक सोने की कीमतों में करीब 10 फीसदी की बढ़ोतरी हो चुकी है। इंटरनेशनल मार्केट में कीमतें बढ़ रही हैं क्योंकि प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर में गिरावट जारी है। फिलहाल यह तीन महीने के निचले स्तर के करीब है, जिससे दूसरे विदेशी मुद्राओं में सोना खरीदना सस्ता हो गया है।

सोने ने तोड़े पिछले सभी रिकॉर्ड- India TV Hindi
सोने ने तोड़े पिछले सभी रिकॉर्ड Image Source : FILE

मजबूत वैश्विक रुझानों के बीच राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को सोने की कीमत 750 रुपये बढ़कर 63,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र के अंत में सोने की कीमत 62,750 रुपये प्रति 10 ग्राम रही थी। चांदी की कीमत भी 800 रुपये बढ़कर 79,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘ विदेशी बाजारों में तेजी के रुख के बीच बुधवार को सोने की कीमतें 750 रुपये की तेजी के साथ 63,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गईं।’’

ग्लोबल मार्केट में भी जबरदस्त तेजी 

वैश्विक बाजारों में सोना और चांदी दोनों में मजबूती रही। सोना तेजी के साथ 2,041 डॉलर प्रति औंस तथा चांदी मजबूती के साथ 24.95 डॉलर प्रति औंस हो गई। कमोडिटी एक्सचेंज कॉमेक्स में सोने की हाजिर कीमत 2,041 डॉलर प्रति औंस पहुंच गई, जो पिछले बंद भाव से 27 डॉलर अधिक है।

इस कारण तेजी जारी

गांधी ने कहा कि डॉलर में नरमी के अलावा फेडरल रिजर्व के एक अधिकारी के बयानों से ऐसे संकेत मिले कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक अगले साल ब्याज दरें कम करना शुरू करेगा। इससे कारोबारी धारणा को बल मिला और कॉमेक्स में सोना मई के बाद से अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। इंटरनेशनल मार्केट में कीमतें बढ़ रही हैं क्योंकि प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर में गिरावट जारी है। फिलहाल यह तीन महीने के निचले स्तर के करीब है, जिससे दूसरे विदेशी मुद्राओं में सोना खरीदना सस्ता हो गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा