1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Gold 63,500 रुपये के पार निकला, चांदी भी उछली, जानें दोनों कीमती धातु की लेटेस्ट रेट

Gold 63,500 रुपये के पार निकला, चांदी भी उछली, जानें दोनों कीमती धातु की लेटेस्ट रेट

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : Jan 15, 2024 07:01 pm IST,  Updated : Jan 15, 2024 07:01 pm IST

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोना तेजी के साथ 2,055 डॉलर प्रति औंस हो गया जबकि चांदी का भाव भी तेजी के साथ 23.20 डॉलर प्रति औंस रहा।

Gold and silver price - India TV Hindi
सोने और चांदी की कीमत Image Source : FILE

ग्लोबल मार्केट में सोने और चांदी की कीमतों में उछाल के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 150 रुपये की तेजी के साथ 63,550 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 63,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 300 रुपये के उछाल के साथ 76,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 76,400 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। 

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी तेजी 

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘विदेशी बाजारों से संकेत लेते हुए दिल्ली के बाजारों में सोने की हाजिर कीमतें 150 रुपये बढ़कर 63,550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गईं।’’ अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोना तेजी के साथ 2,055 डॉलर प्रति औंस हो गया जबकि चांदी का भाव भी तेजी के साथ 23.20 डॉलर प्रति औंस रहा। 

इस कारण सोने की कीमत में तेजी 

गांधी ने कहा कि कमजोर अमेरिकी उत्पादक मूल्य सूचकांक (पीपीआई) आंकड़े और पश्चिम एशिया में भूराजनीतिक तनाव के कारण सुरक्षित निवेश विकल्प के रूप में मांग बढ़ने से सोने की कीमतों में सकारात्मक रुख के साथ कारोबार हुआ। इससे मार्च में होने वाली बैठक में फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें बढ़ गई हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा