1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. रिकॉर्ड हाई से सोना हुआ धड़ाम, आज इतने हजार रुपये हो गया सस्ता, चेक करें ताजा रेट

रिकॉर्ड हाई से सोना हुआ धड़ाम, आज इतने हजार रुपये हो गया सस्ता, चेक करें ताजा रेट

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : Apr 23, 2025 09:12 am IST,  Updated : Apr 23, 2025 09:50 am IST

सोने की कीमत में आज बड़ी गिरावट आई है। मंगलवार को सोने ने ​1 लाख रुपये के रिकॉर्ड स्तर को छुआ था।

Gold- India TV Hindi
सोना Image Source : FILE

Gold rate today: सोने की कीमत में आज बड़ी गिरावट आई है। मंगलवार को सोना 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंचने के बाद आज धड़ाम हो गया है। MCX पर सोना 99,358 रुपये की रिकॉर्ड हाई से टूटकर 95,457 रुपये पर पहुंच गया है। इस तरह सोना एक झटके में 3901 रुपये सस्ता हो गया है। सर्राफा बाजार के विशेषज्ञों का कहना है कि सोने में अभी और गिरावट आएगी। डॉलर इंडेक्स मजबूत हो रहा है। इसके चलते सोना जल्द ही टूटकर 91,000 रुपये तक आ सकता है। ऐसे में अगर आप सोने की खरीदारी करने की सोच रहे हैं तो कुछ दिन रुकना बेहतर होगा। 

सोने में जल्द 10 प्रतिशत गिरावट संभव 

केडिया कमोडिटी के एमडी अजय केडिया ने इंडिया टीवी को बताया कि सोने की कीमत में अभी और गिरावट आएगी। एक महीने में सोना करीब 10 प्रतिशत तक सस्ता हो सकता है। इसकी वजह उन्होंने बताया कि सोने में इस साल रिकॉर्ड तेजी आई है। अब ग्लोबल हालात भी धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं। निवेशकों का रुझान भी सोने से शिफ्ट हुआ है। बड़े निवेशक सोना से इतर क्रिप्टोकरेंसी और चांदी में अपना निवेश बढ़ा रहे हैं। ऐसे में सोने में यहां से अब और तेजी की उम्मीद नहीं है। हां, चांदी लंबी अवधि में एक बेहतर निवेश बन सकता है। अगर सोने और चांदी का रेश्यो देखें तो सोना से हमेशा चांदी का भाव डबल होता था। यानी अगर 10 ग्राम सोने की कीमत 50 हजार रुपये तो 1 किलो चांदी की कीमत 1 लाख रुपये होगी। हालांकि, इस रेश्यो को सोना ने तोड़ दिया है। सोना करीब 1 लाख रुपये है। इसी आसपास चांदी भी है। ये सोने में बड़ी गिरावट की ओर इशारा कर रहे हैं। इसलिए निवेश के लिए चांदी बेहतर होगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा