1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Gold Price Outlook : 5 साल में सोने ने दिया 112% का बंपर रिटर्न, 6 महीने में 11,000 रुपये बढ़ा भाव, जानिए कहां तक जाएंगा रेट

Gold Price Outlook : 5 साल में सोने ने दिया 112% का बंपर रिटर्न, 6 महीने में 11,000 रुपये बढ़ा भाव, जानिए कहां तक जाएंगा रेट

 Written By: Pawan Jayaswal
 Published : Mar 30, 2024 08:58 am IST,  Updated : Mar 30, 2024 08:58 am IST

Gold Price Outlook : सोना वायदा में पिछले 6 महीने में 11,000 रुपये प्रति 10 ग्राम का उछाल दर्ज हुआ है। पिछले 5 साल में सोने ने 112.54 फीसदी रिटर्न दिया है।

सोने का भाव- India TV Hindi
सोने का भाव Image Source : REUTERS

Gold Price Outlook : साल 2024 में यूएस फेड ब्याज दर में 3 बार कटौती होने की उम्मीदों के चलते सोने की कीमतों (Gold Price Today) में अच्छी-खासी तेजी देखी जा रही है। वित्त वर्ष 2024 के आखिरी कारोबारी दिन एमसीएक्स एक्सचेंज पर अप्रैल 2024 की डिलीवरी वाला सोना 67,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इस तरह पिछले 6 महीने में सोने की कीमतों में 11,000 रुपये प्रति 10 ग्राम का उछाल दर्ज हुआ है। वहीं, वैश्विक स्तर पर सोना चालू वित्त वर्ष 2024 के आखिरी कारोबारी दिन 2,254 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ।

75,000 रुपये तक जा सकता है सोना

कमोडिटी मार्केट एक्सपर्ट्स के अनुसार, सोने की कीमतों में यह तेजी वित्त वर्ष 2025 में भी जारी रहेगी। क्योंकि 2024 में यूएस फेड द्वारा ब्याज दर में 3 कटौती करने की उम्मीद है। इस तरह नए वित्त वर्ष के पहले 9 महीने में 3 रेट कट देखने को मिल सकती हैं। एक्सपर्ट्स के अनुसार, भू-राजनीतिक तनाव, अमेरिका में महंगाई में गिरावट और यूएस डॉलर रेट्स आदि से सोने की कीमतों के बढ़ने की उम्मीद है। इससे एमसीएक्स पर सोना वायदा नए वित्त वर्ष में 75,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है।

5 साल में 112% रिटर्न

वित्त वर्ष 2024 में सोने से रिटर्न देखें तो यह ठीक-ठाक रहा है। केडिया एडवाइजरी के एमडी अजय केडिया ने बताया कि सोने ने 1 साल में 13.53 फीसदी रिटर्न दिया है। 2 साल में इसने 31.14 फीसदी रिटर्न दिया है। 3 साल में 49.01 फीसदी रिटर्न दिया है। चार साल में 56.51 फीसदी रिटर्न दिया है और 5 साल में 112.54 फीसदी रिटर्न दिया है। वहीं, चांदी की बात करें, तो इसने 1 साल में 3.92 फीसदी रिटर्न दिया है। 2 साल में 12.46 फीसदी रिटर्न दिया है। तीन साल में 15.30 फीसदी रिटर्न दिया है। चार साल में 88.22 फीसदी रिटर्न दिया है और 5 साल में 99.53 फीसदी रिटर्न दिया है।

इस हफ्ते 1334 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़ा भाव

एमसीएक्स एक्सचेंज पर 5 जून 2024 की डिलीवरी वाला सोना शुक्रवार, 22 मार्च को 66,367 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। यह सोना गुरुवार, 28 मार्च को 67,701 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। इस तरह इस हफ्ते सोने के वायदा भाव में 1334 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज हुई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा