1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Gold Silver Rate: सोना हुआ 50 हजार के पार, चांदी में भी 850 रुपये का उछाल, खरीदने से पहले जानें लेटेस्ट रेट

Gold Silver Rate: सोना हुआ 50 हजार के पार, चांदी में भी 850 रुपये का उछाल, खरीदने से पहले जानें लेटेस्ट रेट

 Edited By: Alok Kumar
 Published : Jun 06, 2022 05:16 pm IST,  Updated : Jun 06, 2022 05:16 pm IST

वैश्विक बाजारों में मजबूती के रुख के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 43 रुपये की तेजी के साथ 50,908 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ।

Gold- India TV Hindi
Gold Image Source : FILE

Gold Silver Rate: वैश्विक बाजारों में मजबूती के रुख के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 43 रुपये की तेजी के साथ 50,908 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 50,865 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 850 रुपये बढ़कर 62,211 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 61,361 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

वैश्विक बाजार में तेजी का असर 

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज कॉमेक्स में सोने की कीमतों में मजबूती के अनुरूप दिल्ली में 24 कैरेट हाजिर सोना के भाव में 43 रुपये की तेजी आई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी के साथ 1,852 डॉलर प्रति औंस हो गया जबकि चांदी का भाव 22.28 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रहा। पटेल ने कहा कि मुद्रास्फीतिक चिंताओं और कमजोर डॉलर सूचकांक की वजह से सोने की कीमतों में तेजी आई।

वायदा बाजार में भी तेजी 

मजबूत हाजिर मांग के कारण सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे वायदा बाजार में सोमवार को सोना 51 रुपये की तेजी के साथ 51,021 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अगस्त महीने की डिलिवरी के लिये सोना 51 रुपये यानी 0.1 प्रतिशत की तेजी के साथ 51,021 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इसमें 14,371 लॉट के लिये कारोबार हुआ। मजबूत हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया जिससे वायदा बाजार में सोमवार को चांदी की कीमत 699 रुपये की तेजी के साथ 62,368 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा