1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Gold Price: सोने के भाव में बड़ी गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, चेक करें आज की ताजा कीमतें

Gold Price: सोने के भाव में बड़ी गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, चेक करें आज की ताजा कीमतें

 Edited By: Sunil Chaurasia
 Published : May 27, 2025 04:50 pm IST,  Updated : May 27, 2025 04:50 pm IST

99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने के साथ ही आज 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना भी 800 रुपये घटकर 98,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

old Price Today, Gold Rate Today, Gold Price Today, Silver Price Today, 18 carat gold price, 22 cara- India TV Hindi
एक बार फिर 1 लाख रुपये से नीचे आया चांदी का भाव Image Source : FREEPIK

Gold Price: सोने के भाव में लगातार 4 दिनों से चल रही तेजी आखिरकार आज थम गई। मंगलवार को राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। आज 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 800 रुपये की गिरावट के साथ 98,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने ये जानकारी दी। बताते चलें कि सोमवार को सोने की कीमत 550 रुपये बढ़कर 99,300 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई थी। पिछले हफ्ते बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार और फिर इस हफ्ते सोमवार को सोने के भाव में कुल 2760 रुपये की तेजी दर्ज की गई थी।

एक बार फिर 1 लाख रुपये से नीचे आया चांदी का भाव

99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने के साथ ही आज 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना भी 800 रुपये घटकर 98,000 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) पर पहुंच गया। पिछले कारोबारी सत्र में ये 98,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इसके अलावा, आज चांदी की कीमत भी 1370 रुपये की बड़ी गिरावट के साथ 99,000 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। बताते चलें कि सोमवार को चांदी की कीमत 1170 रुपये की तेजी के साथ 1,00,370 रुपये प्रति किलो के भाव पर बंद हुई थी।

मंगलवार को हाजिर सोने में देखी गई 45.03 डॉलर प्रति औंस की गिरावट

ग्लोबल मार्केट में आज हाजिर सोना 45.03 डॉलर प्रति औंस या 1.35 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3296.92 डॉलर प्रति औंस रह गया। कोटक सिक्योरिटीज में एवीपी-जिंस शोध कायनात चैनवाला ने कहा, ‘‘अमेरिका के साथ व्यापार वार्ता में तेजी लाने के लिए ब्रसेल्स के दबाव के कारण सोना 3350 डॉलर प्रति औंस से नीचे कारोबार कर रहा है, जिससे सुरक्षित-संपत्तियों की मांग में कमी आई है।’’ 

अब आगे की रणनीति के लिए कहां रहेगा निवेशकों का ध्यान

कायनात चैनवाला ने कहा कि निवेशक अब टैरिफ और महंगाई की चिंताओं के बीच आर्थिक दृष्टिकोण के बारे में आगे की जानकारी के लिए आने वाले अमेरिकी टिकाऊ वस्तुओं के ऑर्डर और कंज्यूमर कॉन्फिडेंट डेटा पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा