1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Gold Price Today : सोने के दाम लुढ़के, चांदी में भी आई गिरावट, जानिए क्या हैं आज भाव

Gold Price Today : सोने के दाम लुढ़के, चांदी में भी आई गिरावट, जानिए क्या हैं आज भाव

 Written By: Pawan Jayaswal
 Published : Jun 05, 2024 12:07 pm IST,  Updated : Jun 05, 2024 12:08 pm IST

Gold Price Today on 5th June 2024 : सोना वायदा 71,886 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, चांदी वायदा 89,328 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखी।

सोने चांदी का भाव- India TV Hindi
सोने चांदी का भाव Image Source : FILE

Gold Price Today on 5th June 2024 : सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। बुधवार सुबह सोने का घरेलू वायदा भाव लाल निशान पर ट्रेड करता दिखाई दिया। एमसीएक्स एक्सचेंज पर 5 अगस्त 2024 की डिलीवरी वाला सोना 0.15 फीसदी या 111 रुपये की गिरावट के साथ 71,886 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। उधर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 450 रुपये के उछाल के साथ 72,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं, वैश्विक बाजार में सोना बढ़त के साथ ट्रेड करता दिखाई दिया।

चांदी की कीमतों में गिरावट

सोने के साथ ही चांदी की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर 5 जुलाई 2024 की डिलीवरी वाली चांदी 0.37 फीसदी या 331 रुपये की गिरावट के साथ 89,328 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखी। मंगलवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत 200 रुपये बढ़कर 93,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।  वैश्विक स्तर पर भी चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली।

सोने का वैश्विक भाव

सोने की वैश्विक कीमतों में बुधवार सुबह बढ़त देखी गई है। कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक भाव बुधवार सुबह 0.39 फीसदी या 9.20 डॉलर की बढ़त के साथ 2,356.60 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.13 फीसदी या 3.02 डॉलर की बढ़त के साथ 2,330.03 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

चांदी का वैश्विक भाव

सोने के साथ ही चांदी की वैश्विक कीमतों में भी बुधवार सुबह तेजी देखने को मिली। चांदी की वैश्विक कीमत कॉमेक्स पर 0.69 फीसदी या 0.20 डॉलर की बढ़त के साथ 29.82 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखीं। वहीं, चांदी हाजिर 0.19 फीसदी या 0.06 डॉलर की बढ़त के साथ 29.55 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखाई दी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा