1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Gold Price Today (1 Sep): सोने ने बनाया अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड, 1.24 लाख रुपये के पार पहुंची चांदी की कीमत

Gold Price Today (1 Sep): सोने ने बनाया अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड, 1.24 लाख रुपये के पार पहुंची चांदी की कीमत

 Edited By: Sunil Chaurasia
 Published : Sep 01, 2025 12:44 pm IST,  Updated : Sep 01, 2025 12:44 pm IST

एक्सपर्ट्स ने बताया कि प्रतिभागियों के ताजा सौदे करने से चांदी की कीमतों में तेजी आई है। वैश्विक स्तर पर, न्यूयॉर्क में दिसंबर के कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी की कीमत 41 डॉलर प्रति औंस के स्तर को पार कर गई जो पिछले 14 साल में सबसे ज्यादा है।

gold, gold Price Today, Gold Rate Today, Gold Price Today, Silver Price Today, 18 carat gold price, - India TV Hindi
सर्राफा बाजार में नए लाइफटाइम हाई पर बंद हुआ था सोने का भाव Image Source : FREEPIK

Gold Rate Today: मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों के ताजा सौदों से वायदा कारोबार में सोमवार को सोने का भाव 2113 रुपये की तेज बढ़त के साथ 1,05,937 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर पहुंच गया। बताते चलें कि ये सोने का अभी तक का सबसे ज्यादा भाव है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में अक्टूबर में डिलीवरी वाले सोने के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 2113 रुपये यानी 0.23 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,05,937 प्रति 10 ग्राम हो गई। बताते चलें कि पिछले हफ्ते शुक्रवार को सोने का वायदा भाव 1,04,090 रुपये प्रति 10 ग्राम के लाइफटाइम हाई पर पहुंचा था। एक्सपर्ट्स ने बताया कि प्रतिभागियों के ताजा सौदे करने से सोने के कीमतों में तेजी आई है। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में दिसंबर की डिलीवरी के लिए कॉमेक्स सोने का वायदा भाव 3552.32 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर पर रहा।

1.24 लाख रुपये के पार पहुंची चांदी की कीमत

वायदा बाजार में आज सिर्फ सोने ने ही नहीं बल्कि चांदी ने भी अपने सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ डाले। प्रतिभागियों के अपना दांव बढ़ाने से चांदी की वायदा कीमत सोमवार को 2597 रुपये की बड़ी तेजी के साथ 1.24 लाख रुपये के स्तर को पार कर गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर दिसंबर की डिलीवरी वाली चांदी के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 2597 रुपये या 2.13 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ रिकॉर्ड 1,24,470 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। ये चांदी का अभी तक का सबसे ज्यादा भाव है। एक्सपर्ट्स ने बताया कि प्रतिभागियों के ताजा सौदे करने से चांदी की कीमतों में तेजी आई है। वैश्विक स्तर पर, न्यूयॉर्क में दिसंबर के कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी की कीमत 41 डॉलर प्रति औंस के स्तर को पार कर गई जो पिछले 14 साल में सबसे ज्यादा है।

सर्राफा बाजार में नए लाइफटाइम हाई पर बंद हुआ था सोने का भाव

दिल्ली के सर्राफा बाजार में पिछले हफ्ते शुक्रवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 2100 रुपये की तेज बढ़त के साथ 1,03,670 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए लाइफटाइम हाई पर पहुंच गया था। इसके अलावा, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना भी 2100 रुपये की तेजी के साथ 1,03,100 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था। हालांकि, पिछले हफ्ते शुक्रवार को चांदी की कीमत अपने सर्वकालिक उच्च स्तर से 1000 रुपये टूटकर 1,19,000 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा