1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Gold Price Today 19 July: सोना अभी न खरीदा तो कहीं हो न जाए देर, जानिए 19 जुलाई को 22 और 24 कैरेट के दाम

Gold Price Today 19 July: सोना अभी न खरीदा तो कहीं हो न जाए देर, जानिए 19 जुलाई को 22 और 24 कैरेट के दाम

 Written By: Sachin Chaturvedi
 Published : Jul 19, 2022 12:10 pm IST,  Updated : Jul 19, 2022 12:10 pm IST

विदेशी बाजार की बात करें तो हाजिर सोना 0.2% की गिरावट के साथ 1,706.25 डॉलर प्रति औंस पर था। अमेरिकी सोना वायदा 0.3% गिरकर 1,705.30 डॉलर पर आ गया।

Gold Rate Today - India TV Hindi
Gold Rate Today Image Source : FILE

Highlights

  • मंगलवार को वायदा बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है
  • MCX पर, सोना अगस्त वायदा 92 रुपये की गिरावट के साथ 50,269 रुपये प्रति 10 ग्राम पर
  • चांदी का सितंबर वायदा 560 रुपये की गिरावट के साथ 55,532 रुपये प्रति किलोग्राम पर

सोना खरीदने जा रहे हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर आई है। मंगलवार को वायदा बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। जानकारों के अनुसार अमेरिकी डॉलर में मजबूती के कारण वैश्विक स्तर पर सोने की कीमत में मंदी आ रही है। आज मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर, सोना अगस्त वायदा 92 रुपये की गिरावट के साथ 50,269 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं चांदी का सितंबर वायदा 560 रुपये की गिरावट के साथ 55,532 रुपये प्रति किलोग्राम पर था। 

सराफा बाजार में कीमतें स्थिर 

दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु समेत कई अन्य शहरों में कीमती पीली धातु की कीमत मंगलवार (19 जुलाई) को स्थिर बनी हुई है। केवल चेन्नई में कीमत में आज मामूली वृद्धि देखी गई, यहां 10 ग्राम 22-कैरेट की कीमत 46,880 रुपये रही। वहीं 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत रु. 51,140 रुपये रही। भारत के अन्य प्रमुख शहरों में आज 22 कैरेट सोने की कीमत 46,190 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 24 कैरेट के 10 ग्राम के लिए 50, 390 रुपये है।

Gold Rate Today
Image Source : FILEGold Rate Today

विदेशी बाजार में भी गिरावट 

विदेशी बाजार की बात करें तो हाजिर सोना 0.2% की गिरावट के साथ 1,706.25 डॉलर प्रति औंस पर था। अमेरिकी सोना वायदा 0.3% गिरकर 1,705.30 डॉलर पर आ गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा