1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Gold Price Today: सोना हुआ महंगा, जानिए 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम Gold का आपके शहर में क्या है कीमत?

Gold Price Today: सोना हुआ महंगा, जानिए 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम Gold का आपके शहर में क्या है कीमत?

 Edited By: India TV Business Desk
 Published : Aug 30, 2022 11:24 am IST,  Updated : Aug 30, 2022 11:24 am IST

Gold Price Today: भारत में आज सोने के भाव में तेजी देखी जा रही है। सोना 110 रुपया उछलकर 51,540 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं चांदी (Silver) में स्थिरता बरकरार है। 1Kg चांदी की कीमत अभी भी 54,000 रुपये है।

जानिए 22 कैरेट प्रति 10...- India TV Hindi
जानिए 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम Gold का price Image Source : FILE

Gold Price Today: किसी भी देश में बढ़ती महंगाई (Inflation) को उस देश में सोने के भाव से तौला जाता है। निवेशक सोने (Gold) को सबसे भरोसेमंद निवेश मानते हैं। भारत में आज सोने के भाव में तेजी देखी जा रही है। सोना 110 रुपया उछलकर 51,540 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं चांदी (Silver) में स्थिरता बरकरार है। 1Kg चांदी की कीमत अभी भी 54,000 रुपये है।

अन्य शहरों में क्या है सोने का हाल?

भारत की आर्थिक राजधानी कही जाने वाली मुंबई में गुड रिटर्न्स के मुताबिक, आज सोने का भाव 51,540 रुपये प्रति 10 ग्राम है। यही रेट कोलकाता, हैदराबाद, भुवनेश्वर और विशाखापटनम में भी है। दिल्ली में 51,680 रुपये प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत है। वहीं चेन्नई में 52,250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर सोना आज कारोबार कर रहा है। मुंबई और दिल्ली में एक किलो चांदी की कीमत 54,000 रुपये है, जिसमें पिछले दो दिन से कोई बदलाव नहीं आया है। यही हाल कोलकाता, जयपुर पुणे, अहमदाबाद, पटना और लखनऊ का भी है। 

कल सोने के भाव में जबरदस्त उछाल

वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में मजबूती के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 170 रुपये लुढ़क कर 51,430 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। गुड रिटर्न्स के मुताबिक, इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 51,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। हालांकि कल चांदी स्थिर रही थी और 54,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी। 

जुलाई महीनें में आभूषण निर्यात में आई गिरावट

देश का रत्न एवं आभूषण निर्यात जुलाई में एक साल पहले के समान महीने की तुलना में मामूली घटकर 24,913.99 करोड़ रुपये रह गया। रत्न एवं आभूषण निर्यात संवर्द्धन परिषद (जीजेईपीसी) ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। एक साल पहले समान महीने में रत्न एवं आभूषण निर्यात 25,157.64 करोड़ रुपये रहा था। जीजेईपीसी के चेयरमैन कोलिन शाह ने कहा, ‘‘जुलाई और अगस्त रत्न एवं आभूषण निर्यात के लिए ठंडे रहते हैं। हालांकि, सादे सोने के आभूषणों के निर्यात में उछाल से कुल निर्यात में मामूली कमी दर्ज हुई है।’’ 

जीजेईपीसी के आंकड़ों के अनुसार, चालू वित्त वर्ष के पहले चार माह अप्रैल-जुलाई के दौरान कुल रत्न एवं आभूषण निर्यात 10.99 प्रतिशत बढ़कर 1,03,931.14 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 93,640.44 करोड़ रुपये था। सादे सोने के आभूषणों का कुल निर्यात जुलाई में 24.22 प्रतिशत बढ़कर 2,591.67 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इससे पिछले साल के समान महीने में 2,086.41 करोड़ रुपये था। आंकड़ों के अनुसार, जुलाई में तराशे और पॉलिश हीरों का निर्यात 7.56 प्रतिशत घटकर 15,387.93 करोड़ रुपये रह गया। यह जुलाई, 2021 में 16,646.69 करोड़ रुपये था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा