1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Gold Price Today: सोने और चांदी में लौटी तेजी, जानिए क्या है 24 कैरेट का लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: सोने और चांदी में लौटी तेजी, जानिए क्या है 24 कैरेट का लेटेस्ट रेट

 Edited By: Abhinav Shalya
 Published : Jan 23, 2024 09:27 pm IST,  Updated : Jan 23, 2024 09:27 pm IST

Gold Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में आज तेजी देखी गई है। वहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने का भाव 2,026 डॉलर प्रति औंस हो गया है।

Gold Price- India TV Hindi
Gold Price Today Image Source : FILE

Gold Price Today: सोने और चांदी की कीमत में मंगलवार को तेजी देखने को मिली। इस कारण राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने का भाव 100 रुपये की बढ़त के साथ 63,250 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 63,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 200 रुपये की मजबूती के साथ 75,700 रुपये प्रति किलोग्राम हो गयी। इससे पूर्व यह 75,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी के दाम 

घरेलू के साथ-साथ आज अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी तेजी देखने को मिली। 24 कैरेट का सोना 0.20 प्रतिशत की बढ़त के साथ 2,026.10 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। चांदी एक प्रतिशत की तेजी के साथ 22 डॉलर प्रति औंस पर थी। वैश्विक स्तर पर हाल के दिनों में सोने में नरमी देखी गई है। कुछ दिनों पहले इसका भाव 2,100 डॉलर के आसपास चल रहा था। 

22,20,18 और 14 कैरेट सोने का रेट 

इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, 22 कैरेट सोने का भाव 60,860 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 20 कैरेट सोने का रेट 55,500 रुपये प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट सोने का भाव 50,511 रुपये प्रति 10 ग्राम और 14 कैरेट का रेट 40,220 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। 

वायदा बाजार में सोने का भाव

मजबूत हाजिर मांग के बीच ट्रेडर्स द्वारा ताजा सौदों की लिवाली किये जाने से वायदा कारोबार में मंगलवार को सोने की कीमत 202 रुपये की तेजी के साथ 62,070 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गयी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में फरवरी माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 202 रुपये यानी 0.33 प्रतिशत की तेजी के साथ 62,070 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इसमें 6,214 लॉट का कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से सोना वायदा कीमतों में तेजी आई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा