1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Gold Price Today: ग्राहकों के लिए खुशखबरी, सोने-चांदी की कीमत में आज फिर बड़ी गिरावट

Gold Price Today: ग्राहकों के लिए खुशखबरी, सोने-चांदी की कीमत में आज फिर बड़ी गिरावट

 Edited By: Alok Kumar
 Published : Aug 03, 2022 07:11 pm IST,  Updated : Aug 03, 2022 07:11 pm IST

Gold Price Today: चांदी की कीमत भी 1,060 रुपये की भारी गिरावट के साथ 57,913 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 58,973 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

Gold rate today - India TV Hindi
Gold rate today Image Source : INDIA TV

Gold Price Today: दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 208 रुपये की गिरावट के साथ 51,974 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 52,182 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 1,060 रुपये की भारी गिरावट के साथ 57,913 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 58,973 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी के साथ 1,767 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था जबकि चांदी 19.93 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर बनी हुई थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘डॉलर के मजबूत होने तथा अमेरिकी बॉन्ड आय बढ़ने से सोने का लाभ कुछ कम हो गया।’’  

सोना वायदा कीमतों में तेजी

मजबूत हाजिर मांग के कारण सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे वायदा बाजार में बुधवार को सोना 41 रुपये की तेजी के साथ 51,365 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अक्टूबर महीने की डिलिवरी के लिये सोना 41 रुपये यानी 0.08 प्रतिशत की तेजी के साथ 51,423 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इसमें 15,644 लॉट के लिये कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से सोना वायदा कीमतों में तेजी आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयार्क में सोना 0.35 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,783.40 रुपये प्रति औंस रह गया।  

चांदी वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा बाजार में बुधवार को चांदी की कीमत 301 रुपये की गिरावट के साथ 57,285 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में सितंबर महीने में डिलिवरी वाले चांदी के अनुबंध की कीमत 301 रुपये यानि 0.52 प्रतिशत की गिरावट के साथ 57,285 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। इसमें 17,962 लॉट के लिए कारोबार हुआ। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी 1.43 प्रतिशत की गिरावट के साथ 19.85 डॉलर प्रति औंस रह गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा