1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Gold Price Today: सोने की कीमत में फिर आई तेजी, जानिए क्या है 24 कैरेट गोल्ड का भाव

Gold Price Today: सोने की कीमत में फिर आई तेजी, जानिए क्या है 24 कैरेट गोल्ड का भाव

 Edited By: Abhinav Shalya
 Published : Feb 02, 2024 09:05 pm IST,  Updated : Feb 02, 2024 09:05 pm IST

Gold Price Today: सोने और चांदी कीमत में तेजी देखने को मिली है। 24 कैरेट के गोल्ड का भाव 63,650 हो गया है।

Gold Silver Price- India TV Hindi
सोने और चांदी कीमत में तेजी आई है। Image Source : FILE

सोने और चांदी की कीमत में शुक्रवार के कारोबारी सत्र में मजबूती देखने को मिली है। राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को 24 कैरेट के सोने का भाव 200 रुपये की बढ़त के साथ 63,650 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 63,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 400 रुपये की तेजी के साथ 76,500 रुपये प्रति किलोग्राम हो गयी। सोने और चांदी की कीमत में तेजी की वजह वैश्विक स्तर पर तेजी को माना जा रहा है। 

क्या है 22,20,18 और 14 कैरेट के सोने की कीमत?

इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर अपडेट कीमतों के मुताबिक, 22 कैरेट गोल्ड का भाव 61,630 रुपये प्रति 10 ग्राम, 20 कैरेट गोल्ड का रेट 56,200 रुपये प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट के 10 ग्राम गोल्ड का भाव 51,150 रुपये और 14 कैरेट के 10 गोल्ड का भाव 40,730 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 

वैश्विक बाजारों में कम हुई सोने और चांदी कीमत

वैश्विक बाजारों में सोने और चांदी की कीमत में गिरावट देखने को मिली है। 24 कैरेट सोने का भाव 1.18 प्रतिशत गिरकर 2047 डॉलर प्रति औंस पहुंच गया है। चांदी की कीमत में 2.44 प्रतिशत गिरकर 22.66 डॉलर प्रति औंस हो गया है। 

वायदा में सोने का भाव 

कमजोर हाजिर मांग के बीच ट्रेडर्स ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा कारोबार में शुक्रवार को सोने की कीमत 45 रुपये की गिरावट के साथ 62,920 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अप्रैल माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 45 रुपये यानी 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 62,920 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इसमें 15,541 लॉट का कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कमजोर वैश्विक संकेतों के कारण सोना वायदा कीमतों में गिरावट आई। 

वायदा में चांदी का भाव

मजबूत हाजिर मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से शुक्रवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 47 रुपये की तेजी के साथ 72,265 रुपये प्रति किग्रा हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के मार्च महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 47 रुपये यानी 0.07 प्रतिशत की तेजी के साथ 72,265 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। इसमें 23,740 लॉट का कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि घरेलू बाजार में मजबूती के रुख के कारण कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से चांदी वायदा कीमतों में तेजी आई

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा