1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Gold Price Today: सोने में तूफानी उछाल, एक दिन में 2100 रुपये चढ़ा, जानिए लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: सोने में तूफानी उछाल, एक दिन में 2100 रुपये चढ़ा, जानिए लेटेस्ट रेट

 Edited By: Abhinav Shalya
 Published : Apr 01, 2024 02:12 pm IST,  Updated : Apr 01, 2024 05:19 pm IST

Gold Price: सोने की कीमतों में तेजी जारी है। नए वित्त वर्ष के पहले दिन सोने की कीमतों नया ऑल टाइम हाई बनाया है और यह 69000 रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गई है।

Gold Price Today- India TV Hindi
Gold Price Today Image Source : FILE

Gold Price Today: सोने की कीमतों में सोमवार को तूफानी उछाल देखने को मिला है। 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 2126 रुपये बढ़कर 68,960 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। इससे पहले 28 मार्च को सोने 66,834 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ है। इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट पर ये जानकारी दी गई। 

सोने का अब तक का सबसे महंगा रेट 

बता दें, 68960 रुपये प्रति 10 ग्राम सोने में दर्ज किया गया। अब तक का सबसे ऊंचा रेट है। इससे पहले सोने का अधिकतम रेट 68,000 के करीब दर्ज किया गया है। वहीं, पिछले कुछ हफ्तों से सोने 66 हजार से लेकर 68 हजार की रेंज में कारोबार कर रहा था। 

क्या 22, 20,18 और 14 कैरेट का रेट? 

आईबीजेए की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 67,310 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। वहीं, 20 कैरेट सोने का भाव 61,380 रुपये प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट सोने का भाव 55,860 रुपये प्रति 10 ग्राम और 14 कैरेट सोने का भाव 44,480 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। 

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने और चांदी का भाव

घरेलू बाजारों के साथ सोने और चांदी में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जबरदस्त तेजी देखी जा रही है। इंटरनेशनल मार्केट में सोने का रेट 1.77 प्रतिशत बढ़कर 2,278 रुपये प्रति औंस और चांदी की कीमत 1.31 प्रतिशत बढ़कर 25.24 डॉलर प्रति औंस हो गई है। सोने और चांदी की कीमत में तेजी अमेरिकी फेड की द्वारा ब्याज दरों में कमी के संकेत के बाद हुई है। 

एमसीएक्स पर बढ़ा सोने और चांदी काम दाम 

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने और चांदी में तेजी का असर वायदा कारोबार में भी देखा जा रहा है। दोपहर 2 बजे तक सोने के 05 जून,2024 का कॉन्ट्रैक्ट 1.58 प्रतिशत की तेजी के साथ 68,770 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी का 03 मई, 2024 का कॉन्ट्रैक्ट 1.02 प्रतिशत की तेजी के साथ 75,817 रुपये प्रति किलो पर थी।

सोने में क्यों आ रही तेजी?

  • सोने में तेजी का बड़ा कारण अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेड की ओर से ब्याज दरों में कमी का संकेत देना है। अमेरिका में ब्याज दर कम होने के दौरान निवेशक सोने में निवेश करना शुरू कर देते हैं, जिससे सोने की कीमत बढ़ जाती है।
  • अमेरिका में बॉन्ड यील्ड कम होना भी सोने में तेजी की वजह है। 
  • वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक तनाव में कोई कमी नहीं देखी गई है। इससे निवेशक सेफ हैवन एसेट में निवेश करते है। यही कारण है कि सोने की कीमतें बढ़ रही हैं।
  • अमेरिका में महंगाई में गिरावट और यूएस डॉलर रेट्स आदि के चलते आगे भी सोने की कीमतें बढ़ने की उम्मीद है।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा