1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Gold Price Today : सोना हो गया महंगा, चांदी की भी चमक बढ़ी, जानिए 24 कैरेट गोल्ड के लेटेस्ट दाम

Gold Price Today : सोना हो गया महंगा, चांदी की भी चमक बढ़ी, जानिए 24 कैरेट गोल्ड के लेटेस्ट दाम

 Edited By: Pawan Jayaswal
 Published : Jun 28, 2024 07:28 pm IST,  Updated : Jun 28, 2024 07:28 pm IST

Gold Price Today on 28th June 2024 : सोना हाजिर दिल्ली सर्राफा बाजार में 72,550 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। वहीं, चांदी हाजिर 91,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही।

सोने चांदी का भाव- India TV Hindi
सोने चांदी का भाव Image Source : PEXELS

Gold Price Today on 28th June 2024 : राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 370 रुपये की तेजी के साथ 72,550 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी के बीच घरेलू बाजार में मूल्यवान धातु मजबूत हुई। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 72,180 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 600 रुपये की तेजी के साथ 91,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई जो पिछले कारोबारी सत्र में 90,600 रुपये प्रति किलोग्राम रही थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा, ‘‘दिल्ली के बाजारों में हाजिर सोने (24 कैरेट) की कीमतें 72,550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रही। यह पिछले बंद भाव से 370 रुपये मजबूत है।’’

सोने-चांदी का वैश्विक भाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स में हाजिर सोना 2,322 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार पर रहा जो पिछले बंद भाव से 17 डॉलर अधिक है। गांधी ने कहा कि हाल ही में अमेरिका में बेरोजगारी के आंकड़ों से सोने की कीमतों में तीन दिन में पहली बार उछाल आया है। इन आंकड़ों से पता चलता है कि अमेरिकी श्रम बाजार कमजोर हो रहा है। इससे अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के ब्याज दर में जल्दी कटौती की संभावना मजबूत हुई है। इसके अलावा, चांदी की कीमत 29.20 डॉलर प्रति औंस पर रही। पिछले सत्र में यह 28.94 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई थी।

सोने-चांदी का वायदा भाव

सोने-चांदी की घरेलू वायदा कीमतों में भी शुक्रवार शाम को बढ़त दर्ज की गई। एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोने का घरेलू वायदा भाव 0.08 फीसदी या 56 रुपये की बढ़त के साथ 71,628 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, 5 सितंबर 2024 की डिलीवरी वाली चांदी इस समय 1.01 फीसदी या 903 रुपये की बढ़त के साथ 90,059 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा