1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Gold Price Today : 'लखटकिया' बनने के करीब चांदी, सोने में भी जारी है तेजी, जानिए आज कहां पहुंचे भाव

Gold Price Today : 'लखटकिया' बनने के करीब चांदी, सोने में भी जारी है तेजी, जानिए आज कहां पहुंचे भाव

 Written By: Pawan Jayaswal
 Published : May 29, 2024 11:34 am IST,  Updated : May 29, 2024 11:44 am IST

Gold Price Today on 29th May 2024 : एमसीएक्स एक्सचेंज पर 5 जुलाई 2024 की डिलीवरी वाली चांदी शुरुआती कारोबार में 0.93 फीसदी या 888 रुपये की तेजी के साथ 96,336 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखी।

सोने चांदी का भाव- India TV Hindi
सोने चांदी का भाव Image Source : FILE

Gold Price Today on 29th May 2024 : सोने-चांदी की कीमतों में बुधवार को तेजी देखने को मिली है। घरेलू वायदा बाजार में शुरुआती कारोबार में सोना बढ़त के साथ ट्रेड करता दिखा। एमसीएक्स एक्सचेंज पर 5 अगस्त 2024 की डिलीवरी वाला सोना 0.23 फीसदी या 163 रुपये की बढ़त के साथ 72,570 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, 5 जून 2024 की डिलीवरी वाली सोना इस समय 0.24 फीसदी या 170 रुपये की बढ़त के साथ 72,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। मंगलवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 130 रुपये मजबूत होकर 72,950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

चांदी 96,000 के पार

सोने के साथ ही चांदी की कीमतों में बुधवार सुबह तेजी देखने को मिली। एमसीएक्स एक्सचेंज पर 5 जुलाई 2024 की डिलीवरी वाली चांदी शुरुआती कारोबार में 0.93 फीसदी या 888 रुपये की तेजी के साथ 96,336 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखी। वहीं, 5 सितंबर 2024 की डिलीवरी वाली चांदी 0.96 फीसदी या 929 रुपये की बढ़त के साथ 98,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखी। दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को चांदी की कीमत 3,100 रुपये के उछाल के साथ 95,950 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

वैश्विक बाजार में सोना

कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक भाव बुधवार सुबह 0.18 फीसदी या 4.40 डॉलर की बढ़त के साथ 2,383.70 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.12 फीसदी या 2.72 डॉलर की गिरावट के साथ 2,358.59 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

चांदी का वैश्विक भाव

चांदी की वैश्विक कीमतें कॉमेक्स पर 0.90 फीसदी या 0.29 डॉलर की बढ़त के साथ 32.42 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखीं। वहीं, चांदी हाजिर 0.27 फीसदी या 0.09 डॉलर की बढ़त के साथ 32.19 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखाई दी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा