1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Gold Price Today : घट गए सोने के दाम, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्या रह गई हैं कीमतें

Gold Price Today : घट गए सोने के दाम, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्या रह गई हैं कीमतें

 Edited By: Pawan Jayaswal
 Published : Jul 04, 2024 06:53 pm IST,  Updated : Jul 04, 2024 06:53 pm IST

Gold Price Today on 4th July 2024 : 24 कैरेट गोल्ड की घरेलू हाजिर कीमत दिल्ली सर्राफा बाजार में आज 73,080 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रही। वहीं, चांदी की कीमत 92,500 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।

सोने चांदी का भाव- India TV Hindi
सोने चांदी का भाव Image Source : PIXABAY

Gold Price Today on 4th July 2024 : सोने की घरेलू वायदा कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर गुरुवार शाम 5 अगस्त 2024 की डिलीवरी वाला सोना 0.07 फीसदी या 48 रुपये की गिरावट के साथ 72,355 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, 4 अक्टूबर 2024 की डिलीवरी वाला सोना इस समय 0.02 फीसदी या 17 रुपये की गिरावट के साथ 72,763 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। उधर 5 सितंबर 2024 की डिलीवरी वाली चांदी इस समय 0.31 फीसदी या 286 रुपये की गिरावट के साथ 91,735 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखी।

हाजिर कीमतों में तेजी

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूत रुख के अनुरूप राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना हाजिर 530 रुपये की तेजी के साथ 73,080 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 72,550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इसके अलावा चांदी की कीमत भी 1,200 रुपये बढ़कर 92,500 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। पिछले सत्र में यह 91,300 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘दिल्ली के बाजारों में हाजिर सोने की कीमतें (24 कैरेट) 73,080 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहीं, जो पिछले बंद भाव से 530 रुपये अधिक है।’’ बाजार सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी के स्थानीय बाजारों में सोना 74,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा। चांदी 92,300 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही।

वैश्विक स्तर पर सोना-चांदी

वैश्विक बाजारों में कॉमेक्स में हाजिर सोना 2,355 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद भाव से 16 डॉलर अधिक था। इसके अतिरिक्त चांदी की कीमत पिछले सत्र के 29.80 डॉलर प्रति औंस के मुकाबले बढ़कर 30.25 डॉलर प्रति औंस हो गई। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस शोध) मानव मोदी ने कहा, ‘‘अमेरिका में कमजोर आर्थिक आंकड़ों के कारण फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की संभावना बढ़ गई है, डॉलर सूचकांक में गिरावट आई है और औद्योगिक धातुओं में तेजी है, जिससे सोने की कीमत एक प्रतिशत से अधिक बढ़कर करीब दो सप्ताह के उच्चस्तर पर पहुंच गई है। वहीं चांदी की कीमत में दो प्रतिशत से अधिक की तेजी आई।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा