1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Gold Rate Today : सोने की कीमतों में आज भी गिरावट, चांदी भी हो गई सस्ती, जानिए लेटेस्ट रेट्स

Gold Rate Today : सोने की कीमतों में आज भी गिरावट, चांदी भी हो गई सस्ती, जानिए लेटेस्ट रेट्स

 Written By: Pawan Jayaswal
 Published : May 09, 2025 09:42 am IST,  Updated : May 09, 2025 09:42 am IST

घरेलू बाजार में चांदी वायदा लाल निशान पर ट्रेड करती दिखाई दी। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में 4 जुलाई 2025 की डिलीवरी वाली चांदी 0.41 फीसदी या 396 रुपये की गिरावट के साथ 96,116 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखाई दी।

सोने का भाव- India TV Hindi
सोने का भाव Image Source : PIXABAY

Gold Rate Today : सोने की कीमतों में हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को भी गिरावट देखने को मिल रही है। सोने की घरेलू वायदा कीमतें शुरुआती कारोबार में लाल निशान पर ट्रेड करती दिखाई दीं। एमसीएक्स एक्सचेंज पर शुक्रवार सुबह 5 जून 2025 की डिलीवरी वाला सोना 0.20 फीसदी या 190 रुपये की गिरावट के साथ 95,978 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। इससे इतर सोने की वैश्विक कीमतों में तेजी देखने को मिली है।

चांदी की कीमतें भी गिरीं

सोने के साथ ही चांदी में भी शुक्रवार सुबह गिरावट देखने को मिल रही है। घरेलू बाजार में चांदी वायदा लाल निशान पर ट्रेड करती दिखाई दी। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में 4 जुलाई 2025 की डिलीवरी वाली चांदी 0.41 फीसदी या 396 रुपये की गिरावट के साथ 96,116 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखाई दी।

सोने का वैश्विक भाव

घरेलू बाजार से इतर सोने की वैश्विक कीमतों में तेजी देखने को मिली रही है। शुक्रवार सुबह कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक भाव 0.19 फीसदी या 6.40 डॉलर की बढ़त के साथ 3,312.40 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, गोल्ड स्पॉट 0.12 फीसदी या 4.11 डॉलर की बढ़त के साथ 3,309.83 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

चांदी का वैश्विक भाव

 

सोने की वैश्विक कीमतों से इतर चांदी की वैश्विक कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक भाव 0.10 फीसदी या 0.03 डॉलर की गिरावट के साथ 32.59 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, चांदी का वैश्विक हाजिर भाव शुक्रवार  सुबह 0.01 फीसदी की गिरावट के साथ 32.46 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा