1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Gold Rate Today : सोने की कीमतों में आया उछाल, चांदी भी हुई महंगी, जानिए लेटेस्ट दाम

Gold Rate Today : सोने की कीमतों में आया उछाल, चांदी भी हुई महंगी, जानिए लेटेस्ट दाम

 Written By: Pawan Jayaswal
 Published : May 23, 2025 10:52 am IST,  Updated : May 23, 2025 11:30 am IST

चांदी की घरेलू वायदा कीमत की बात करें, तो एमसीएक्स पर यह शुक्रवार सुबह 0.44 फीसदी या 429 रुपये की बढ़त के साथ 98,225 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखी।

सोने का भाव- India TV Hindi
सोने का भाव Image Source : FILE

Gold Rate Today : हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। घरेलू बाजार ही नहीं, बल्कि वैश्विक बाजार में भी सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर भी शुरुआती कारोबार में सोना हरे निशान पर ट्रेड करता दिखा। शुक्रवार सुबह 5 जून 2025 की डिलीवरी वाला सोना 0.38 फीसदी या 359 रुपये की बढ़त के साथ 95,895 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, 5 अगस्त 2025 की डिलीवरी वाला सोना 0.40 फीसदी या 386 रुपये की बढ़त के साथ 96,834 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

चांदी में भी आया उछाल

सोने के साथ ही चांदी की कीमतों में भी तेजी देखने को मिली है। चांदी का घरेलू वायदा भाव हरे निशान पर ट्रेड करता दिखा है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर 4 जुलाई 2025 की डिलीवरी वाली चांदी 0.44 फीसदी या 429 रुपये की बढ़त के साथ 98,225 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखी।

सोने का वैश्विक भाव

वैश्विक बाजार में भी सोने में तेजी देखी जा रही है। शुक्रवार सुबह कॉमेक्स पर सोना 0.57 फीसदी या 18.80 डॉलर की बढ़त के साथ 3,342 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, गोल्ड स्पॉट 0.59 फीसदी या 19.37 डॉलर की बढ़त के साथ 3,313 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

चांदी का वैश्विक भाव

सोने के साथ ही चांदी की वैश्विक कीमतों में भी तेजी देखने को मिली हैं। कॉमेक्स पर चांदी 0.36 फीसदी या 0.12 डॉलर की बढ़त के साथ 33.34 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखाई दी। वहीं, सिल्वर स्पॉट 0.36 फीसदी या 0.12 डॉलर की बढ़त के साथ 33.17 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा