1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Gold Rate: रूसी गोल्ड पर प्रतिबंध से महंगे हुए सोना चांदी, जानिए 24 कैरेट के दाम

Gold Rate: रूसी गोल्ड पर प्रतिबंध से महंगे हुए सोना चांदी, जानिए 24 कैरेट के दाम

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jun 27, 2022 06:54 pm IST,  Updated : Jun 27, 2022 06:59 pm IST

समूह-7 के देशों द्वारा रूस से नये सोने के आयात को प्रतिबंधित किये जाने की संभावना के बीच सोने की तेजी को समर्थन मिला

Gold Rate- India TV Hindi
Gold Rate Image Source : FILE

Gold Rate: सोना चांदी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर है। जी7 के देशों द्वारा रूस से सोना आयात करने पर प्रतिबंध की खबरों के बाद से सोने की कीमत में उछाल आ रहा है। इंटरनेशनल मार्केट में सोना और चांदी की कीमतों में तेज उछाल आने के कारण सराफा बाजार में आज दोनों बहुमूल्य धातुओं की कीमत में जोरदार उछाल दर्ज किया गया है। दिल्ली के सराफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 302 रुपये की तेजी के साथ 50,882 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। 

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार बीते सप्ताह सोना 50,520 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इसी तरह चांदी की कीमत भी 781 रुपये बढ़कर 60,231 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी का भाव 59,450 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था। 

इंटरनेशनल मार्केट में चढ़ा सोना 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी के साथ 1,839 डॉलर प्रति औंस पर था, जबकि चांदी 21.45 डॉलर प्रति औंस पर लगभग स्थिर रही। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘डॉलर के कमजोर होने और समूह-7 के देशों द्वारा रूस से नये सोने के आयात को प्रतिबंधित किये जाने की संभावना के बीच सोने की तेजी को समर्थन मिला।’’ 

सोना वायदा कीमतों में 262 रुपये की तेजी

मजबूत हाजिर मांग के कारण सटोरियों ने ताजा सौदों की खरीदारी की जिससे वायदा बाजार में सोमवार को सोना 262 रुपये की तेजी के साथ 50,885 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अगस्त महीने की डिलिवरी के लिये सोना 262 रुपये यानी 0.52 प्रतिशत की तेजी के साथ 50,885 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इसमें 11,936 लॉट के लिये कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से सोना वायदा कीमतों में तेजी आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयार्क में सोना 0.55 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,840.40 रुपये प्रति औंस हो गया।

इंदौर में सोने, चांदी के भाव चढ़े

दिल्ली की तरह इंदौर के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 50 रुपये प्रति 10 ग्राम एवं चांदी के भाव में 600 रुपये प्रति किलोग्राम की वृद्धि हुई। कारोबारियों के अनुसार, मूल्यवान धातुओं के औसत भाव में तेजी दर्ज की गई। इंदौर के बाजार में आज सोना 52150 रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी 61800 रुपये प्रति किलोग्राम और चांदी सिक्का 750 रुपये प्रति नग की दर से बिक रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा