1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Gold Rate Today, July 8: सोने की कीमत में भारी गिरावट, 3 दिन में धराशायी हुए दाम, तुरंत बनवा लें गहने

Gold Rate Today, July 8: सोने की कीमत में भारी गिरावट, 3 दिन में धराशायी हुए दाम, तुरंत बनवा लें गहने

 Written By: Indiatv Paisa Desk
 Published : Jul 08, 2022 10:55 am IST,  Updated : Jul 08, 2022 11:06 am IST

Gold Rate Today, July 8: दिल्ली (Delhi Gold Price) में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत में बड़ी गिरावट आई है। जबकि 24 कैरेट (24 Carat Gold) सोने की कीमतों में 820 रुपये की कमी आई है।

Gold Rate- India TV Hindi
Gold Rate

Highlights

  • शुक्रवार को सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है
  • सराफा बाजार में सोने के दाम 750 रुपये प्रति 10 ग्राम तक घटे
  • दिल्ली में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 46,850 रु. पहुंच गई है

Gold rate Today, July 8: सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो अब सोचिए मत, तुरंत ज्वैलरी शॉप पर जाकर गहने खरीद ही डालिए। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं बीते तीन दिनों में सोना (Gold Rate) 1800 रुपये सस्ता हो चुका है। शुक्रवार को सोने (Gold) की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। दिल्ली, चेन्नई, कोलकाता और मुंबई के सराफा बाजार में सोने के दाम 750 रुपये प्रति 10 ग्राम तक घट गए हैं। 

कितने का है 22 और 24 कैरेट सोना (Gold 22 and 24 Carat Rate) 

दिल्ली (Delhi Gold Price) में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 46,850 रु. पहुंच गई है। जबकि 24 कैरेट (24 Carat Gold) सोने की कीमतों में 820 रुपये की कमी आई है। इस प्रकार 24 कैरेट सोने के भाव 51,110 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गए हैं। 

अन्य शहरों में क्या हैं दाम (Gold Price in Delhi, Mumbai, Kolkata, Chennai, Jaipur, Lucknow)

Gold Rate
Image Source : FILEGold Rate

क्यों गिर रहे हैं भाव (Gold Price Falling Reason) 

सोने के बाजार के विश्लेषकों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में मुद्रा की कीमतों में बदलाव, मुद्रास्फीति, केंद्रीय बैंकों में सोने के भंडार, उनकी ब्याज दरों, आभूषण बाजार, भौगोलिक तनाव, व्यापार युद्ध और कई अन्य सहित सोने की दर में उतार-चढ़ाव के कई कारण हैं। सोने की कीमतें गिर रही हैं क्योंकि फेडरल रिजर्व ने संकेत दिया है कि ब्याज दरें बढ़ सकती हैं। 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना महंगा (International Gold Price) 

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, डॉलर के थमने के बाद गुरुवार को सोना महंगा हो गया। हाजिर सोना 0.1% बढ़कर 1,740.16 डॉलर प्रति औंस हो गया। अमेरिकी सोना वायदा 0.2% बढ़कर 1,739 डॉलर पर बंद हुआ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा