1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Gold rate: सोने-चांदी हुआ सस्ता, आज इतने रुपये गिरे दाम, जानिए नया भाव

Gold rate: सोने-चांदी हुआ सस्ता, आज इतने रुपये गिरे दाम, जानिए नया भाव

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : Jun 29, 2022 06:49 pm IST,  Updated : Jun 29, 2022 06:49 pm IST

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,817 डॉलर प्रति औंस पर रहा, जबकि चांदी 20.82 डॉलर प्रति औंस पर लगभग स्थिर रही।

Gold rate- India TV Hindi
Gold rate Image Source : FILE

Gold rate: अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के अनुरूप दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 176 रुपये के नुकसान के साथ 50,649 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 50,825 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 443 रुपये टूटकर 59,725 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी का भाव 60,168 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था। 

वैश्विक बाजार में गिरावट का असर 

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज कॉमेक्स में आई गिरावट के अनुरूप दिल्ली में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 176 रुपये टूट गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,817 डॉलर प्रति औंस पर रहा, जबकि चांदी 20.82 डॉलर प्रति औंस पर लगभग स्थिर रही। पटेल ने कहा कि कॉमेक्स में सोने का भाव 0.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,817 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था जिससे सोने की कीमतें कमजोर रहीं। 

वायदा बाजार में भी गिरावट 

मजबूत हाजिर मांग के कारण सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे वायदा बाजार में बुधवार को सोना 51 रुपये की गिरावट के साथ 50,771 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अगस्त महीने की डिलिवरी के लिये सोना 51 रुपये यानी 0.1 प्रतिशत की गिरावट के साथ 50,771 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इसमें 11,332 लॉट के लिये कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से सोना वायदा कीमतों में गिरावट आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयार्क में सोना 0.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,818.50 रुपये प्रति औंस रह गया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा