1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Gold Rate: सोने-चांदी के भाव में आया उछाल, जानें कितने रुपये हुआ महंगा

Gold Rate: सोने-चांदी के भाव में आया उछाल, जानें कितने रुपये हुआ महंगा

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : Jun 09, 2022 06:15 pm IST,  Updated : Jun 09, 2022 06:18 pm IST

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना मामूली गिरावट के साथ 1,850 डॉलर प्रति औंस रह गया जबकि चांदी का भाव 21.95 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रहा।

Gold rate- India TV Hindi
Gold rate Image Source : FILE

Highlights

  • सोना 133 रुपये की तेजी के साथ 50,907 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा
  • पिछले कारोबारी सत्र में सोना 50,774 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
  • चांदी की कीमत भी 273 रुपये बढ़कर 61,535 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई

Gold Rate: रुपये के मूल्य में गिरावट आने से दिल्ली सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोना 133 रुपये की तेजी के साथ 50,907 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 50,774 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 273 रुपये बढ़कर 61,535 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 61,262 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में मामूली गिरावट 

विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को डॉलर के मुकाबले रुपया आठ पैसे की गिरावट के साथ 77.76 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ जिसका कारण कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आना और विदेशी निवेशकों की पूंजी बाजार से सतत धन निकासी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना मामूली गिरावट के साथ 1,850 डॉलर प्रति औंस रह गया जबकि चांदी का भाव 21.95 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रहा। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज- कॉमेक्स में बृहस्पतिवार को सोने का हाजिर भाव 0.15 प्रतिशत नीचे चल रहा था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा