1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Gold rate today: सोने-चांदी की कीमत में आज आया बड़ा उछाल, दाम बढ़ने के बाद अब ये नए रेट

Gold rate today: सोने-चांदी की कीमत में आज आया बड़ा उछाल, दाम बढ़ने के बाद अब ये नए रेट

 Edited By: Alok Kumar
 Published : Sep 22, 2022 04:23 pm IST,  Updated : Sep 22, 2022 04:23 pm IST

Gold rate today: सोना 442 रुपये के उछाल के साथ 50,399 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

Gold rate today - India TV Hindi
Gold rate today Image Source : PTI

Highlights

  • चांदी भी 558 रुपये के उछाल के साथ 58,580 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई
  • रुपया 83 पैसे टूटकर 80.88 प्रति डॉलर के अपने सर्वकालिक निचले स्तर पर आ गया
  • डॉलर सूचकांक के अपने 20 साल के उच्चस्तर से नीचे आने के बाद सोने में तेजी लौटी

Gold rate today: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी और रुपये में गिरावट के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोना 442 रुपये के उछाल के साथ 50,399 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में पीली धातु का भाव 49,957 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। सोने की तरह चांदी भी 558 रुपये के उछाल के साथ 58,580 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 58,022 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी तेजी

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में रुपया 51 पैसे टूटकर 80.47 प्रति डॉलर के अपने सर्वकालिक निचले स्तर पर आ गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना लाभ के साथ 1,677 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। चांदी 19.69 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘डॉलर सूचकांक के अपने 20 साल के उच्चस्तर से नीचे आने के बाद सोने ने अपने शुरुआती नुकसान की भरपाई की और यह लाभ में कारोबार कर रहा था।’’

वायदा भाव में भी तेजी

मजबूत हाजिर मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाए जाने से बृहस्पतिवार को सोने का वायदा भाव 62 रुपये चढ़कर 49,505 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में सोने का अक्टूबर आपूर्ति वाला अनुबंध 62 रुपये या 0.13 प्रतिशत की बढ़त के साथ 49,505 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। इसमें 7,699 लॉट के लिये कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से सोना वायदा कीमतों में तेजी आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.49 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,667.50 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। मजबूत हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया जिससे

वायदा बाजार में बृहस्पतिवार को चांदी की कीमत 136 रुपये की तेजी के साथ 57,434 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में दिसंबर महीने में डिलिवरी वाले चांदी के अनुबंध की कीमत 136 रुपये यानी 0.24 प्रतिशत की तेजी के साथ 57,434 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। इसमें 16,662 लॉट के लिए कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि घरेलू बाजार में तेजी के रुख के चलते कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से चांदी वायदा कीमतों में तेजी आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी 0.46 प्रतिशत की गिरावट के साथ 19.39 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा