1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Gold Rate Today : सोने की कीमतों में आई गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए लेटेस्ट दाम

Gold Rate Today : सोने की कीमतों में आई गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए लेटेस्ट दाम

 Written By: Pawan Jayaswal
 Published : Mar 26, 2025 10:12 am IST,  Updated : Mar 26, 2025 10:12 am IST

Gold Rate Today on 26th march 2025 : सोने की घरेलू वायदा कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। चांदी के दाम भी आज लाल निशान पर ट्रेड करते दिखाई दिए।

सोने चांदी का भाव- India TV Hindi
सोने चांदी का भाव Image Source : FILE

Gold Rate Today on 26th march 2025 : सोने की घरेलू वायदा कीमतों में बुधवार सुबह गिरावट देखने को मिल रही है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोना लाल निशान पर ट्रेड करता दिखा। शुरुआती कारोबार में एमसीएक्स पर 4 अप्रैल 2025 की डिलीवरी वाला सोना 0.05 फीसदी या 47 रुपये की गिरावट के साथ 87,507 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, 5 जून 2025 की डिलीवरी वाला सोना 0.05 फीसदी या 42 रुपये की गिरावट के साथ 88,305 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। उधर दिल्ली के सर्राफा बाजार की बात करें, तो आभूषण एवं फुटकर विक्रेताओं की कमजोर मांग के कारण मंगलवार को सोने की हाजिर कीमत 100 रुपये टूटकर 90,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।

चांदी में भी गिरावट

सोने के साथ ही चांदी की घरेलू वायदा कीमतों में भी बुधवार को गिरावट देखी जा रही है। शुरुआती कारोबार में एमसीएक्स पर 5 मई 2025 की डिलीवरी वाली चांदी 0.05 फीसदी या 53 रुपये की गिरावट के साथ 99,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखी। वहीं, 4 जुलाई 2025 की डिलीवरी वाली चांदी 0.03 फीसदी या 33 रुपये की गिरावट के साथ 1,00,899 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखी। दिल्ली के सर्राफा बाजार में मंगलवार को चांदी की हाजिर कीमतों में गिरावट आई। चांदी हाजिर 500 रुपये घटकर 1,00,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।

 

सोने का वैश्विक भाव

वैश्विक स्तर पर सोने की कीमतों में तेजी आई है। कमोडिटी मार्केट यानी कॉमेक्स पर मंगलवार को सोने का भाव 0.01 फीसदी या 0.30 डॉलर की बढ़त के साथ 3054.60 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ। वहीं, सोने का वैश्विक हाजिर भाव 0.02 फीसदी या 0.47 डॉलर की बढ़त के साथ 3020.56 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ।

चांदी का वैश्विक भाव

चांदी का वैश्विक भाव भी कॉमेक्स पर मंगलवार को बढ़त लेकर बंद हुआ। यह 0.27 फीसदी या 0.09 डॉलर की बढ़त लेकर 34.28 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ था। वहीं, सिल्वर स्पॉट 0.04 फीसदी या 0.01 डॉलर की गिरावट के साथ 33.72 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा