1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Gold Rate Today: तनिष्क, कल्याण ज्वैलर्स, मालाबार, जोयअल्लुकास पर आज क्या है सोने का भाव? जानें कहां मिलेगा सबसे सस्ता गोल्ड

Gold Rate Today: तनिष्क, कल्याण ज्वैलर्स, मालाबार, जोयअल्लुकास पर आज क्या है सोने का भाव? जानें कहां मिलेगा सबसे सस्ता गोल्ड

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Mar 28, 2026 11:10 am IST,  Updated : Mar 28, 2026 11:10 am IST

शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, हाजिर सोना 37.19 डॉलर, यानी लगभग 1 प्रतिशत बढ़कर 4,416 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। जबकि चांदी 0.23 प्रतिशत बढ़कर 68.12 डॉलर प्रति औंस पर थी।

Gold Price Today, Gold Rate Today, Gold Price Today on 27th september 2025, Silver Price Today on 27- India TV Hindi
प्रमुख स्टोर्स पर आज क्या हैं सोने के भाव Image Source : PTI

मिडिल-ईस्ट में जारी तनातनी के बीच सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला लगातार जारी है। शुक्रवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में लगभग 5 प्रतिशत तक की गिरावट देखने को मिली। शुक्रवार को चांदी की कीमत 11,250 रुपये गिरकर 2,30,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। जबकि, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना सोना 1,900 रुपये, यानी 1.3 प्रतिशत टूटकर 1,47,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। एक्सपर्ट्स का कहना है कि मिडिल-ईस्ट में तनाव की वजह से कच्चे तेल की कीमतों में बड़ा उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है, जो निवेशकों की धारणा को प्रभावित कर रहा है। यहां हम देश के प्रमुख ज्यूलरी स्टोर्स का आज का गोल्ड रेट जानेंगे।

तनिष्क

शनिवार, 28 मार्च को टाटा ग्रुप के तनिष्क पर 22 कैरेट सोने की कीमतें 13,615 रुपये प्रति 1 ग्राम और 1,36,150 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है।

कल्याण ज्वैलर्स

कल्याण ज्वैलर्स के स्टोर पर शनिवार, 28 मार्च को 22 कैरेट वाले गोल्ड की कीमत 13,575 रुपये प्रति 1 ग्राम और 1,36,150 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है।

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स

28 मार्च को मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स के स्टोर पर 22 कैरेट वाले सोने का भाव 13,575 रुपये प्रति 1 ग्राम और 1,35,750 रुपये प्रति 1 ग्राम चल रहा है।

जोयअल्लुकास

जोयअल्लुकास के स्टोर्स पर आज, 28 मार्च को 22 कैरेट वाले गोल्ड की कीमत 13,575 रुपये प्रति 1 ग्राम और 1,35,750 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में तेज हुए सोना-चांदी के भाव

शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, हाजिर सोना 37.19 डॉलर, यानी लगभग 1 प्रतिशत बढ़कर 4,416 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। जबकि चांदी 0.23 प्रतिशत बढ़कर 68.12 डॉलर प्रति औंस पर थी। मिराए एसेट शेयरखान कमोडिटी हेड प्रवीण सिंह ने कहा कि निवेशक शुक्रवार को जारी होने वाले अमेरिका के आगामी वृहद आर्थिक आंकड़ों का इंतजार कर रहे हैं, जिसमें उपभोक्ता धारणा और मुद्रास्फीति की उम्मीदें शामिल हैं। इन आंकड़ों से निकट भविष्य में सर्राफा कीमतों को दिशा मिलने की संभावना है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा