1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Gold Rate Today: सोने की कीमत सुनकर हो जाएंगे खुश, जानिए आज ज्वैलरी वाले 22 कैरेट Gold के क्या हैं दाम

Gold Rate Today: सोने की कीमत सुनकर हो जाएंगे खुश, जानिए आज ज्वैलरी वाले 22 कैरेट Gold के क्या हैं दाम

 Written By: Sachin Chaturvedi
 Published : Aug 20, 2022 12:27 pm IST,  Updated : Aug 20, 2022 12:27 pm IST

Gold Rate: अगर आप भी Gold Jewelery खरीदने की सोच रहे हैं तो कीमतों की जानकारी जानकारी जरूर ले लीजिए।

Gold Rate- India TV Hindi
Gold Rate Image Source : FILE

देश में त्योहारों का आगाज हो चुका है। इसकी के साथ ही गोल्ड ज्वैलरी की मांग में भी तेजी आ रही है। जिन घरों में शादियां हैं वे भी गोल्ड ज्वैलरी खरीदने की तैयारी कर रहे हैं। अगर आप भी सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो कीमतों की जानकारी जानकारी जरूर ले लीजिए। 

आज देश में ज्वैलरी में इस्तेमाल होने वाले गोल्ड की कीमत 47,800 रुपये है। ये कीमत 22 कैरेट गोल्ड की है। ये बता दें कि बुलियन मार्केट बंद होने के कारण शुक्रवार के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ। वहीं 24 कैरेट के स्टैंडर्ड सोने की कीमत 52,150 रुपये है। हालांकि दिल्ली की बात करें तो 22 कैरेट सोने के दाम 47950 रुपये प्रति 10 ग्राम, वहीं 24 कैरेट सोेने के दाम 52310 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं। 

चांदी की कीमत में भी गिरावट 

सोने के साथ ही चांदी के दाम भी आज स्थिर हैं। चांदी की कीमत 56,247 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 57,854 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी। 

ग्लोबल मार्केट में भी गिरावट 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट दर्शाता 1,753 डॉलर प्रति औंस रह गया, जबकि चांदी 19.23 डॉलर प्रति औंस पर लगभग स्थिर रही। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘विदेशों में डॉलर के मजबूत होने से सोने की कीमतों पर दबाव रहा।’’ 

चांदी वायदा कीमतों में 641 रुपये की गिरावट 

कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों द्वारा अपने सौदों के आकार को घटाने से वायदा बाजार में शुक्रवार को चांदी की कीमत 641 रुपये की गिरावट के साथ 55,802 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में सितंबर महीने में डिलिवरी वाले चांदी के अनुबंध की कीमत 641 रुपये यानि 1.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 55,802 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। इसमें 17,384 लॉट के लिए कारोबार हुआ। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी 1.37 प्रतिशत की गिरावट के साथ 19.30 डॉलर प्रति औंस रह गया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा