1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Gold Rate Today : सोने की कीमतों में फिर आई तेजी, चांदी भी उछली, जानिए लेटेस्ट दाम

Gold Rate Today : सोने की कीमतों में फिर आई तेजी, चांदी भी उछली, जानिए लेटेस्ट दाम

 Written By: Pawan Jayaswal
 Published : May 21, 2025 10:41 am IST,  Updated : May 21, 2025 10:41 am IST

सोने के साथ ही चांदी की कीमतों में भी आज तेजी देखने को मिली है। चांदी का घरेलू वायदा भाव शुरुआती कारोबार में हरे निशान पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

सोने का भाव- India TV Hindi
सोने का भाव Image Source : PIXABAY

Gold Rate Today : सोने की कीमतों में आज बुधवार को तेजी देखने को मिल रही है। घरेलू और वैश्विक दोनों बाजारों में आज सोना हरे निशान पर ट्रेड करता दिखा है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर बुधवार सुबह 5 जून 2025 की डिलीवरी वाला सोना 0.54 फीसदी या 509 रुपये की बढ़त के साथ 95,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, 5 अगस्त 2025 की डिलीवरी वाला सोना इस समय 0.63 फीसदी या 601 रुपये की बढ़त के साथ 96,379 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। सोने की वैश्विक कीमतों में भी आज तेजी देखने को मिली है।

चांदी की कीमतों में भी उछाल

सोने के साथ ही चांदी की कीमतों में भी आज तेजी देखने को मिली है। चांदी का घरेलू वायदा भाव शुरुआती कारोबार में हरे निशान पर ट्रेड करता दिखाई दिया। एमसीएक्स एक्सचेंज पर बुधवार सुबह 4 जुलाई 2025 की डिलीवरी वाली चांदी 0.43 फीसदी या 418 रुपये की बढ़त के साथ 97,706 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखी।

सोने का वैश्विक भाव

वैश्विक बाजार में भी सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। कॉमेक्स पर बुधवार सुबह सोने का वैश्विक भाव 0.66 फीसदी या 21.80 डॉलर की बढ़त के साथ 3,335.40 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सोने का वैश्विक हाजिर भाव 0.35 फीसदी या 11.36 डॉलर की तेजी के साथ 3,301.49 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

चांदी का वैश्विक भाव

चांदी का वैश्विक भाव कॉमेक्स पर बुधवार सुबह 0.39 फीसदी या 0.13 डॉलर की बढ़त के साथ 33.31 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, चांदी का वैश्विक हाजिर भाव 0.02 फीसदी या 0.01 डॉलर की गिरावट के साथ 33.07 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा