1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. 21 July, 2026 Gold/Silver Rate: चांदी की कीमतों में बड़ी उछाल, सोना भी हुआ महंगा

21 July, 2026 Gold/Silver Rate: चांदी की कीमतों में बड़ी उछाल, सोना भी हुआ महंगा

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Jul 21, 2026 11:23 am IST,  Updated : Jul 21, 2026 11:23 am IST

MCX पर आज चांदी 1 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी के साथ कारोबार कर रही है। जबकि, सोना भी 0.50 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त लेकर ट्रेड कर रहा है।

gold price, gold price today, silver, silver price today, mcx- India TV Hindi
सोना और चांदी के भाव में तेजी Image Source : PIXABAY

मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों में अच्छी तेजी देखी जा रही है। MCX पर आज चांदी 1 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी के साथ कारोबार कर रही है। जबकि, सोना भी 0.50 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त लेकर ट्रेड कर रहा है। बताते चलें कि सोमवार को भी शुरुआती कारोबार में सोना और चांदी की कीमतों में बढ़िया तेजी देखने को मिली थी। कल भी सोने की तुलना में चांदी में तेज बढ़ोतरी देखी गई थी।

सोने की कीमतों में 0.50 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी

मंगलवार को सुबह लगभग 10.30 बजे, 5 अगस्त की डिलीवरी वाला सोना 925 रुपये (0.65 प्रतिशत) की तेजी के साथ 1,42,313 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार कर रहा था। आज सोने ने 998 रुपये की बढ़त लेकर 1,42,386 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार शुरू किया था, जो सोमवार को 1,41,388 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। खबर लिखे जाने तक, सोने का भाव 1,42,390 रुपये प्रति 10 ग्राम के इंट्राडे हाई से लेकर 1,42,157 रुपये प्रति 10 ग्राम के इंट्राडे लो तक पहुंच चुका था।

चांदी के भाव में शानदार तेजी

सोने की तुलना में चांदी की कीमतों में आज भी तेज बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। मंगलवार को 4 सितंबर की डिलीवरी वाली चांदी की कीमत 2550 रुपये (1.17 प्रतिशत) की शानदार बढ़त लेकर 2,20,950 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर कारोबार कर रही थी। आज चांदी ने 800 रुपये की तेजी के साथ 2,19,200 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर कारोबार शुरू किया था, जो सोमवार को 2,18,400 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी। खबर लिखे जाने तक, चांदी का भाव 2,21,509 रुपये प्रति किलोग्राम के इंट्राडे हाई से लेकर 2,19,200 रुपये प्रति किलोग्राम के इंट्राडे लो तक पहुंच चुका था।

सर्राफा बाजार में किस लेवल पर बंद हुए थे सोना और चांदी

सोमवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में जोरदार तेजी दर्ज की गई थी। हालांकि, चांदी की कीमतें गिरावट के साथ बंद हुई थीं। अखिल भारतीय सर्राफा संघ द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, सोमवार को सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 1,400 रुपये की तेजी के साथ 1,46,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर बंद हुआ था। जबकि, चांदी की कीमतें 1,000 रुपये की गिरावट के साथ 2,21,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। चांदी में 10 जुलाई के बाद से अब तक कुल 15,500 रुपये यानी करीब 6.5 प्रतिशत की गिरावट आ चुकी है। 

ये भी पढ़ें

21 July, 2026 Stock Market Updates: मामूली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, इन स्टॉक्स में तेज उतार-चढ़ाव

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा