1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Good News: मई में खुदरा महंगाई घटकर 7.04% पर आई, अप्रैल में टूटा था 8 साल का रिकॉर्ड

Good News: मई में खुदरा महंगाई घटकर 7.04% पर आई, अप्रैल में टूटा था 8 साल का रिकॉर्ड

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : Jun 13, 2022 06:04 pm IST,  Updated : Jun 14, 2022 12:16 pm IST

केंद्र सरकार ने एक्साइज ड्यूटी घटाने का फैसला लिया था, जिसके चलते माना जा रहा है कि माल ढुलाई पर लागत घटने से खुदरा महंगाई में कमी आई है।

Retail Inflation - India TV Hindi
Retail Inflation  Image Source : FILE

Good News: आम लोगों के लिए अच्छी खबर है। खुदरा महंगाई मई महीने में घटकर 7.04% पर आ गई है। वहीं, यह अप्रैल में रिकॉर्ड 7.79 फीसदी पर पहुंच गई थी। यह इसका 8 साल का उच्चतम स्तर था। वहीं, खाद्य महंगाई दर मई में 7.97 फीसदी रही, जबकि अप्रैल में 8.38 फीसदी रही थी। हालांकि, अभी भी यह भारतीय रिजर्व बैंक के लक्ष्य के ऊपर चल रहा है। आरबीआई के महंगाई के लक्ष्य 2 से 6 प्रतिशत है।

inflation
Image Source : FILEinflation

 खाने का सामान सस्ता होने से राहत मिली 

 खाने का सामान सस्ता होने से खुदरा मुद्रास्फीति मई महीने में घटकर 7.04 प्रतिशत पर आ गयी। हालांकि, यह पिछले लगातार पांच माह से भारतीय रिजर्व बैंक के संतोषजनक स्तर से ऊपर बनी हुई है। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) के सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित (सीपीआई) मुद्रास्फीति 7.79 प्रतिशत पर थी। पिछले साल मई में खुदरा मुद्रास्फीति 6.3 प्रतिशत थी। 

RBI
Image Source : FILERBI

खाद्य वस्तुओं की महंगाई घटी 

खाद्य वस्तुओं की महंगाई दर मई, 2022 में घटकर 7.97 प्रतिशत रही जो पिछले महीने 8.31 प्रतिशत थी। भारतीय रिजर्व बैंक ने इस महीने मौद्रिक नीति समीक्षा में चालू वित्त वर्ष के लिये मुद्रास्फीति के अनुमान को 5.7 प्रतिशत से बढ़ाकर 6.7 प्रतिशत कर दिया है। केंद्रीय बैंक मौद्रिक नीति पर विचार करते समय मुख्य रूप से खुदरा महंगाई दर पर गौर करता है। सरकार ने रिजर्व बैंक को मुद्रास्फीति को दो प्रतिशत घट-बढ़ के साथ चार प्रतिशत पर रखने की जिम्मेदारी दी हुई है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा