1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. HDFC बैंक ने लोन की ब्याज दरों में किया बड़ा बदलाव, क्या महंगा हो जाएगा Loan? देखें नई लिस्ट

HDFC बैंक ने लोन की ब्याज दरों में किया बड़ा बदलाव, क्या महंगा हो जाएगा Loan? देखें नई लिस्ट

 Edited By: Shivendra Singh
 Published : Jul 07, 2026 04:36 pm IST,  Updated : Jul 07, 2026 04:36 pm IST

HDFC बैंक ने अपनी मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट (MCLR) में बदलाव कर दिया है। नई ब्याज दरें 7 जुलाई 2026 से लागू हो गई हैं। इस बदलाव का असर खासकर नए और MCLR से जुड़े लोन लेने वाले ग्राहकों पर पड़ सकता है।

HDFC बैंक ने बदल दी लोन की...- India TV Hindi
HDFC बैंक ने बदल दी लोन की ब्याज दरें Image Source : PTI

अगर आप HDFC बैंक से किसी तरह का लोन लेने की प्लानिंग बना रहे हैं या पहले से लोन ले रखा है, तो यह खबर आपके लिए काफी महत्वपूर्ण है। देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंकों में शामिल HDFC बैंक ने अपनी मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट (MCLR) में बदलाव किया है। नई ब्याज दरें 7 जुलाई 2026 से लागू हो गई हैं। इस बदलाव का असर खासतौर पर उन ग्राहकों पर पड़ सकता है, जिनका लोन MCLR से जुड़ा हुआ है।

किन-किन ब्याज दरों में हुआ बदलाव?

HDFC बैंक ने ओवरनाइट MCLR में 0.05% (5 बेसिस प्वाइंट) की कटौती की है। इसे 8.10% से घटाकर 8.05% कर दिया गया है। वहीं, 1 साल और 3 साल की MCLR में 0.05% की बढ़ोतरी की गई है। नई दरें इस तरह हैं:

  • ओवरनाइट MCLR: 8.05%
  • 1 माह: 8.05%
  • 3 माह: 8.20%
  • 6 माह: 8.35%
  • 1 वर्ष: 8.45%
  • 2 वर्ष: 8.55%
  • 3 वर्ष: 8.70%

यानी अब बैंक की MCLR दरें 8.05% से 8.70% के बीच हो गई हैं।

HDFC बैंक की अपडेटेड लेंडिंग रेट्स
Image Source : HDFC BANK OFFICIAL WEBSITEHDFC बैंक की अपडेटेड लेंडिंग रेट्स

लोन की ब्याज दरों की तुलना

अवधि 8-जून-26 7-जुलाई-26 बदलाव
ओवरनाइट 8.10% 8.05% 0.05%
1 महीना 8.05% 8.05% कोई बदलाव नहीं
3 महीना 8.20% 8.20% कोई बदलाव नहीं
6 महीना 8.35% 8.35% कोई बदलाव नहीं
1 साल 8.40% 8.45% 0.05%
2 साल 8.55% 8.55% कोई बदलाव नहीं
3 साल 8.65% 8.70% 0.05%

क्या होता है MCLR?

MCLR यानी मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट वह न्यूनतम ब्याज दर है, जिस पर कोई बैंक अपने ग्राहकों को लोन दे सकता है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने वर्ष 2016 में इस व्यवस्था को लागू किया था, ताकि ब्याज दरों में बदलाव का फायदा ग्राहकों तक जल्दी पहुंच सके।

होम लोन वालों पर क्या होगा असर?

बैंक का 1 साल का MCLR कई होम लोन का बेंचमार्क होता है। ऐसे में इस दर के 8.40% से बढ़कर 8.45% होने का असर उन ग्राहकों पर पड़ सकता है, जिनके होम लोन की ब्याज दर MCLR से जुड़ी हुई है। ऐसे ग्राहकों की EMI या कुल ब्याज भुगतान में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि, जिनकी ब्याज दर फिक्स्ड है या किसी दूसरे बेंचमार्क से जुड़ी है, उन पर इसका सीधा असर नहीं पड़ेगा।

बेस रेट और BPLR में भी बदलाव

HDFC बैंक ने इससे पहले 24 जून 2026 से अपना बेस रेट 8.80% से घटाकर 8.70% कर दिया था। वहीं, बैंक का बेंचमार्क प्राइम लेंडिंग रेट (BPLR) भी 17.30% से घटाकर 17.20% कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें- बैंक ऑफ बड़ौदा और केनरा बैंक ने बढ़ाई लोन की ब्याज दरें

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा