1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Gold Price Today : आज फिर औंधे मुंह गिरा सोना, चांदी में भी जबरदस्त गिरावट, सस्ते हो गए जेवर

Gold Price Today : आज फिर औंधे मुंह गिरा सोना, चांदी में भी जबरदस्त गिरावट, सस्ते हो गए जेवर

 Written By: Pawan Jayaswal
 Published : Jul 25, 2024 05:53 pm IST,  Updated : Jul 25, 2024 05:53 pm IST

Gold Price Today on 25th July 2024 : सोने-चांदी की कीमतों में आज लगातार तीसरे दिन बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर दोनों कीमती धातुओं के दाम बड़ी गिरावट के साथ ट्रेड करते दिखे।

सोने चांदी का भाव- India TV Hindi
सोने चांदी का भाव Image Source : FILE

Gold Price Today on 25th July 2024 : बजट के बाद से ही सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट थमने का नाम नहीं ले रही है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 23 जुलाई को पेश हुए पूर्ण बजट में सोने-चांदी से कस्टम ड्यूटी घटाने की घोषणा की थी। उसके बाद से ही इन कीमती धातुओं के दाम लगातार टूट रहे हैं। गुरुवार को भी घरेलू बाजार में सोने-चांदी गिरावट के साथ ट्रेड करते दिखे। गुरुवार शाम वायदा कीमतें गिरावट के साथ ट्रेड करती दिखाई दीं। आइए जानते हैं कि भाव क्या बने हुए हैं।

काफी सस्ता हो गया सोना

एमसीएक्स एक्सचेंज पर गुरुवार शाम 5 अगस्त 2024 की डिलीवरी वाला सोना 1.60 फीसदी या 1103 रुपये की गिरावट के साथ 67,849 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, 4 अक्टूबर 2024 की डिलीवरी वाला सोना इस समय 1.78 फीसदी या 1237 रुपये की जबरदस्त गिरावट के साथ 68,215 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

चांदी में भी भारी गिरावट

सोने के साथ ही चांदी की कीमतों में भी भारी गिरावट देखने को मिली है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर गुरुवार शाम 5 सितंबर 2024 की डिलीवरी वाली चांदी 4.41 फीसदी या 3747 रुपये की गिरावट के साथ 81,147 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखी।

सोने के वैश्विक भाव टूटे

सोने की वैश्विक कीमतों में भी गुरुवार शाम गिरावट देखने को मिली है। कॉमेक्स पर सोना 1.95 फीसदी या 48 डॉलर की बड़ी गिरावट के साथ 2,416 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, गोल्ड स्पॉट का भाव 1.25 फीसदी या 30 डॉलर गिरकर 2367 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

चांदी के वैश्विक भाव भी गिरे

कॉमेक्स पर चांदी की वैश्विक कीमतें गुरुवार शाम 5.36 फीसदी या 1.57 डॉलर की गिरावट के साथ 27.75 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी। वहीं, सिल्वर स्पॉट का भाव 4.63 फीसदी या 1.34 डॉलर की गिरावट के साथ 27.57 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा