1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. जुलाई-सितंबर में घरों की डिमांड में 9% गिरावट, लेकिन वैल्यू में 14% की उछाल, जानें और क्या कहती है नई रिपोर्ट

जुलाई-सितंबर में घरों की डिमांड में 9% गिरावट, लेकिन वैल्यू में 14% की उछाल, जानें और क्या कहती है नई रिपोर्ट

 Edited By: Sourabha Suman
 Published : Sep 25, 2025 04:45 pm IST,  Updated : Sep 25, 2025 04:45 pm IST

सितंबर तिमाही के आंकड़े दर्शाते हैं कि मांग में आंशिक गिरावट के बावजूद बाजार में भरोसा बना हुआ है, खासकर लग्जरी और प्रीमियम हाउसिंग में। इन्वेस्टर्स और डेवलपर्स, दोनों के लिए यह संकेत है कि क्वालिटी, लोकेशन और ब्रांड वैल्यू आज भी ग्राहक का भरोसा जीतने में अहम भूमिका निभा रही हैं।

सितंबर तिमाही में तिमाही में बिक्री नई आपूर्ति से अधिक रही है।- India TV Hindi
सितंबर तिमाही में तिमाही में बिक्री नई आपूर्ति से अधिक रही है। Image Source : INDIA TV

रियल एस्टेट सेक्टर में इस तिमाही एक दिलचस्प ट्रेंड देखने को मिला है। गुरुवार को जारी एनारॉक प्रॉपर्टी कंसल्टेंट्स की एक रिपोर्ट में कहा गया कि देश के शीर्ष सात शहरों में जुलाई-सितंबर 2025 के दौरान घरों की बिक्री 9% घटकर 97,080 यूनिट रहने का अनुमान है, जबकि इसी अवधि में कुल लेनदेन मूल्य 14% बढ़कर ₹1.52 लाख करोड़ तक पहुंच सकता है। पीटीआई की खबर के मुताबिक, पिछले वर्ष, सितंबर तिमाही में कुल 1,07,060 आवासीय यूनिट की बिक्री हुई थी।

एनारॉक के चेयरमैन अनुज पुरी ने कहा कि इस तिमाही में बिक्री नई आपूर्ति से अधिक रही है, जो बाजार की निरंतर मजबूती और खरीदारों के भरोसे को दर्शाता है। उन्होंने बताया कि मूल्य के लिहाज से हुई वृद्धि का प्रमुख कारण प्रीमियम और लग्ज़री सेगमेंट में बढ़ी हुई डील्स हैं। साथ ही, बीते एक साल में घरों की कीमतों में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

शहरों में कैसा रहा प्रदर्शन 

मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर):

बिक्री में 16% गिरावट, जो 36,195 यूनिट्स से घटकर 30,260 यूनिट्स तक पहुंच गई।

पुणे:
बिक्री में 13% गिरावट, 19,045 से घटकर 16,620 यूनिट्स।

दिल्ली-एनसीआर:
बिक्री 11% घटी, 15,570 से घटकर 13,920 यूनिट्स।

बेंगलुरु:
बिक्री में 1% मामूली गिरावट, 15,025 से 14,835 यूनिट्स।

हैदराबाद:
11% की गिरावट, 12,735 से घटकर 11,305 यूनिट्स।

कोलकाता:
4% की वृद्धि, 3,980 से बढ़कर 4,130 यूनिट्स।

चेन्नई:
सबसे तेज़ ग्रोथ के साथ 33% की छलांग, 4,510 से बढ़कर 6,010 यूनिट्स।

क्या कहता है ट्रेंड?

इस तिमाही में जहां यूनिट्स की संख्या में कमी देखी गई, वहीं कुल बिक्री मूल्य में बढ़ोतरी से साफ है कि उच्च मूल्य वाले प्रोजेक्ट्स में खरीदारों की दिलचस्पी बढ़ी है। यह रुझान बताता है कि भारतीय रियल एस्टेट बाजार में मिड और हाई-इनकम सेगमेंट का योगदान लगातार बढ़ रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा