1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. भारत का इनोवेशन वाले देशों में है 40वां पोजिशन, लगातार बढ़ने का है ट्रेंड

भारत का इनोवेशन वाले देशों में है 40वां पोजिशन, लगातार बढ़ने का है ट्रेंड

 Published : Sep 28, 2023 03:43 pm IST,  Updated : Sep 28, 2023 03:49 pm IST

ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स (Global Innovation Index) में भारत कई सालों से तेजी से आगे बढ़ रहा है। यह साल 2015 में 81वें स्थान से बढ़कर 2023 में 40वें स्थान पर पहुंच गया है।

ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स में भारत- India TV Hindi
ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स में भारत Image Source : REUTERS

इनोवेशन के मामले में भारत (India) दुनिया में 40वें नंबर पर आता है। विश्व बौद्धिक संपदा संगठन द्वारा प्रकाशित ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स (जीआईआई) 2023 रैंकिंग में भारत ने 132 अर्थव्यवस्थाओं में से 40वीं रैंक (GII 2023 ranking) बरकरार रखी है। ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स (Global Innovation Index) में भारत कई सालों से तेजी से आगे बढ़ रहा है। यह साल 2015 में 81वें स्थान से बढ़कर 2023 में 40वें स्थान पर पहुंच गया है। भाषा की खबर के मुताबिक, इस साल नीति आयोग, उद्योग निकाय सीआईआई और विश्व बौद्धिक संपदा के साथ साझेदारी में संगठन (डब्ल्यूआईपीओ), 29 सितंबर, 2023 को जीआईआई 2023 के भारत लॉन्च की वर्चुअल मेजबानी कर रहा है। खबर के मुताबिक, लॉन्च सत्र में नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी, सदस्य वी के सारस्वत, सीईओ बीवीआर सुब्रमण्यम डब्ल्यूआईपीओ के जनरल डेरेन टैंग सहित दूसरे कई वरिष्ठ गणमान्य शामिल होंगे।

एक विश्वसनीय डिवाइस है जीआईआई

जीआईआई (GII) दुनिया भर की सरकारों के लिए अपने संबंधित देशों में इनोवेशन के नेतृत्व वाले सामाजिक और आर्थिक परिवर्तनों का आकलन करने के लिए एक विश्वसनीय डिवाइस है। पिछले कुछ सालों में, जीआईआई (GII 2023 ranking)ने खुद को अलग-अलग सरकारों के लिए एक नीति उपकरण के रूप में स्थापित किया है और उन्हें मौजूदा यथास्थिति पर विचार करने में मदद की है। नीति आयोग के एक बयान में कहा गया है कि भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) भी इनोवेशन वाली अर्थव्यवस्था की दिशा में भारत की यात्रा में सहयोग कर रहा है।

जानकारों का कहना है कि भारत (India) तो इनोवेशन में और भी बड़ी कोशिश करनी चाहिए। फिलहाल भारत अपने सकल घरेलू उत्पाद का सिर्फ 0.7 प्रतिशत ही रिसर्च और डेवलपमेंट पर पर खर्च करता है, जबकि अमेरिका 2.8% और चीन 2.1% खर्च करते हैं।  भारत में राज्यों की बात की जाए तो इनोवेशन में कर्नाटक सबसे आगे है। इसके बाद ही तेलंगाना और हरियाणा का स्थान है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा