1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने के लिए भारत की जीडीपी को चाहिए होगी इतनी ग्रोथ रेट, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

2047 तक विकसित राष्ट्र बनने के लिए भारत की जीडीपी को चाहिए होगी इतनी ग्रोथ रेट, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

 Published : Jul 18, 2023 08:03 am IST,  Updated : Jul 18, 2023 08:03 am IST

India's GDP: भारत की अर्थव्यवस्था इस समय काफी अच्छी स्थिति में है, महंगाई कंट्रोल में है लेकिन विकसित राष्ट्र बनने का सफर अभी भी काफी लंबा है।

India's GDP- India TV Hindi
India's GDP Image Source : FILE

India Growth: भारत आज के समय में दुनिया के बड़े से बड़े देश के साथ कंधा मिलाकर व्यापार कर रहा है। पीएम मोदी के नेतृत्व में विश्व के अन्य देशों से भारत में निवेश आ रहा है। इन सब के बावजूद भी भारत के विकसित राष्ट्र बनने का सफर काफी लंबा दिख रहा है। अगर निकट भविष्य में देश यह मुकाम हासिल करना चाहता है तो उसे तेजी से विकास करना होगा। भारत 7.6 प्रतिशत की औसत वार्षिक जीडीपी वृद्धि दर के साथ 2047 तक एक विकसित देश बन सकता है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के जुलाई बुलेटिन में प्रकाशित एक लेख में यह बात कही गई है। 'इंडिया एट 100' शीर्षक वाले लेख में कहा गया है कि पूंजी भंडार, बुनियादी ढांचे और लोगों के कौशल के मौजूदा स्तर को देखते हुए यह काम आसान नहीं है। 

पीएम मोदी का है सपना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त 2022 को भारत की स्वतंत्रता के 75वें वर्ष के अवसर पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए 2047 तक भारत को एक विकसित देश बनने की बात कही थी। हरेंद्र बेहरा, धन्या वी, कुणाल प्रियदर्शी और सपना गोयल ने अपने लेख में कहा कि विकसित अर्थव्यवस्था बनने के लिए प्रति व्यक्ति आय का अपेक्षित स्तर हासिल करने के लिए भारत की वास्तविक जीडीपी को अगले 25 वर्षों के दौरान सालाना 7.6 प्रतिशत की दर से बढ़ने की जरूरत है। लेखक आरबीआई के आर्थिक और नीति अनुसंधान विभाग से संबंधित हैं। 

ये है रिपोर्ट

केंद्रीय बैंक ने कहा कि लेख में व्यक्त विचार लेखकों के हैं और आरबीआई के विचारों का प्रतिनिधित्व नहीं करते हैं। भारत की वृद्धि दर 2022-23 में 7.2 प्रतिशत थी। चालू वित्त वर्ष के दौरान इसके 6.5 प्रतिशत रहने का अनुमान है। लेख में यह भी कहा गया कि भारत को अपने औद्योगिक क्षेत्र को मजबूत करने की जरूरत है, ताकि आर्थिक संरचना को संतुलित किया जा सके। इसके लिए सकल घरेलू उत्पाद में इसकी हिस्सेदारी 2047-48 तक बढ़ाकर 35 प्रतिशत करनी होगी, जो इस समय 25.6 प्रतिशत है।

ये भी पढ़ें: लग्जरी और प्रीमियम महंगे घरों की मांग में बड़ा उछाल, होम बायर्स के बीच 3BHK फ्लैट अब पहली पसंद

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा