1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. इन देशों में जुबां पर चढ़ी भारत की शराब, 2507 करोड़ रुपए का हुआ निर्यात

इन देशों में जुबां पर चढ़ी भारत की शराब, 2507 करोड़ रुपए का हुआ निर्यात

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jun 11, 2022 05:18 pm IST,  Updated : Jun 11, 2022 05:18 pm IST

वित्त वर्ष 2020-21 में भारत ने 32.21 करोड़ डॉलर यानी लगभग 2507 करोड़ रुपए की 47 लाख टन शराब और बीयर समेत अन्य पेय पदार्थों का निर्यात किया है।

Liqour shop- India TV Hindi
Liqour shop Image Source : GOOGLE

Highlights

  • वित्त वर्ष 2020-21 में 32.21 करोड़ डॉलर की शराब, बीयर का हुआ निर्यात
  • वैश्विक बाजारों में भारतीय शराब की मांग बढ़ी
  • देश में शराब पेय पदार्थ श्रेणी के तहत सबसे तेजी से बढ़ने वाला उद्योग बना

वित्त वर्ष 2020-21 में भारत ने 32.21 करोड़ डॉलर यानी लगभग 2507 करोड़ रुपए की 47 लाख टन शराब और बीयर समेत अन्य पेय पदार्थों का निर्यात किया है। मंत्रालय के अनुसार शराब निर्यात किए जाने वाले देशों की सूची में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), घाना, सिंगापुर, कांगो और कैमरून शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि वैश्विक बाजारों में अनाज के दाने (माल्ट) से बनी बीयर, वाइन, व्हाइट वाइन, ब्रांडी, व्हिस्की, रम और जिन जैसे भारतीय उत्पादों की मांग कई गुना बढ़ गई है। कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण(एपीडा) ने स्थानीय वाइन की क्षमता के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेलों में कई कार्यक्रम आयोजित किए हैं। 

14% की दर से बढ़ा भारतीय शराब उद्योग

मंत्रालय ने कहा कि भारतीय शराब उद्योग वर्ष 2010 से 2017 के दौरान 14 प्रतिशत की सालाना चक्रवृद्धि दर से बढ़ा है। यह देश में शराब पेय पदार्थ श्रेणी के तहत सबसे तेजी से बढ़ने वाला उद्योग बन गया है। इसी कड़ी में वाइन के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए एपीडा ने लंदन वाइन फेयर, 2022 में देश के दस निर्यातकों को भाग लेने की सुविधा भी प्रदान की है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा