1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. लगातार बढ़ने के बाद भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में लगा ब्रेक, एक ही हफ्ते में इतने अरब डॉलर घट गया रिजर्व

लगातार बढ़ने के बाद भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में लगा ब्रेक, एक ही हफ्ते में इतने अरब डॉलर घट गया रिजर्व

 Published : Jun 30, 2023 06:42 pm IST,  Updated : Jun 30, 2023 07:22 pm IST

Indian Foreign Reserve: भारतीय विदेशी मुद्रा भंडार लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही थी। अब उसपर ब्रेक लग गया है। पिछले सप्ताह के विदेशी मुद्रा भंडार में कमी आई है।

Indian Foreign Reserve- India TV Hindi
Indian Foreign Reserve Image Source : FILE

Forex​ Reserve of India: देश का विदेशी मुद्रा भंडार 23 जून को समाप्त सप्ताह में 2.90 अरब डॉलर घटकर 593.19 अरब डॉलर रहा है, जो 16 जून को समाप्त सप्ताह में 2.35 अरब डॉलर बढ़कर 596.098 अरब डॉलर तक पहुंच गया था। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बताया कि उससे पहले के सप्ताह में देश का कुल विदेशी मुद्रा भंडार 1.318 अरब डॉलर घटकर 593.749 अरब डॉलर रह गया था। अक्टूबर, 2021 में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 645 अरब डॉलर के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया था। लेकिन वैश्विक घटनाओं के कारण पैदा हुए दबावों के बीच रुपये को संभालने के लिए मुद्रा भंडार का उपयोग करने से इस भंडार में गिरावट आई है। रिजर्व बैंक के साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार, 16 जून को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का अहम हिस्सा विदेशी मुद्रा आस्तियां 2.578 अरब डॉलर बढ़कर 527.651 अरब डॉलर हो गईं। 

गोल्ड भंडार में आई गिरावट

डॉलर में अभिव्यक्त की जाने वाली विदेशी मुद्रा आस्तियों में यूरो, पौंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं में आई घट-बढ़ के प्रभावों को भी शामिल किया जाता है। हालांकि रिजर्व बैंक ने कहा कि स्वर्ण भंडार का मूल्य 32.4 करोड़ डॉलर घटकर 45.049 अरब डॉलर रह गया। आंकड़ों के अनुसार, विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 6.2 करोड़ डॉलर बढ़कर 18.249 अरब डॉलर हो गया। रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, समीक्षाधीन सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास रखा हुआ देश का मुद्रा भंडार 3.4 करोड़ डॉलर बढ़कर 5.149 अरब डॉलर हो गया।

पाकिस्तान की हालत खराब

पाकिस्तान के पास कुल विदेशी मुद्रा भंडार इस समय 4.09 अरब डॉलर रह गया है, जबकि भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 16 जून को समाप्त सप्ताह में 2.35 अरब डॉलर बढ़कर 596.098 अरब डॉलर हो गया। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बताया कि इससे पहले लगातार दो सप्ताह विदेशी मुद्रा भंडार घटा था। इससे पहले के सप्ताह में देश का कुल विदेशी मुद्रा भंडार 4.34 अरब डॉलर घटकर 589.14 अरब डॉलर रह गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा