1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. रेलवे का तोहफा! आनंद विहार-रांची समेत 10 समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन बढ़ाया, देखें पूरी लिस्ट

रेलवे का तोहफा! आनंद विहार-रांची समेत 10 समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन बढ़ाया, देखें पूरी लिस्ट

 Written By: Shivendra Singh
 Published : Jun 25, 2026 04:59 pm IST,  Updated : Jun 25, 2026 04:59 pm IST

भारतीय रेल ने यात्रियों की सुविधा और कंफर्म सीट की मारामारी को कम करने के लिए कई लोकप्रिय समर स्पेशल ट्रेनों की संचालन अवधि में विस्तार करने का फैसला किया है।

रेलवे ने 10 स्पेशल...- India TV Hindi
रेलवे ने 10 स्पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ाई Image Source : CANVA

उत्तर रेलवे (Northern Railway) ने यात्रियों की सहूलियत के लिए आनंद विहार टर्मिनल से रांची, इंदौर से हजरत निजामुद्दीन और ओखा से शकूर बस्ती समेत कुल 10 ग्रीष्मकालीन विशेष रेलगाड़ियों (समर स्पेशन ट्रेन) के संचालन की अवधि को आगे बढ़ाने का फैसला किया है। रेलवे के इस फैसले से आने वाले दिनों में यात्रा करने वाले लोगों को कंफर्म टिकट मिलने में आसानी होगी और सफर आरामदायक बनेगा।

रेलवे का नोटिफिकेशन

रेलवे द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, इन सभी स्पेशल ट्रेनों के फेरों में बढ़ोतरी की गई है ताकि छुट्टियों के इस सीजन में यात्रियों को किसी तरह की असुविधा न हो। ये ट्रेनें अब जून के आखिरी हफ्ते में बंद होने के बजाय जुलाई और अगस्त 2026 के पहले हफ्ते तक अपनी सेवाएं देती रहेंगी। रेलवे ने स्पष्ट किया है कि ट्रेनों के समय, ठहराव और अन्य सभी विवरण पूर्ववत यानी पहले की तरह ही रहेंगे।

आनंद विहार-रांची और इंदौर रूट की ट्रेनों के फेरे बढ़े

रांची-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल (02877) का संचालन 4 जुलाई से 25 जुलाई तक प्रत्येक शनिवार को किया जाएगा। वहीं, वापसी में आनंद विहार-रांची स्पेशल (02878) का संचालन 5 जुलाई से 26 जुलाई तक प्रत्येक रविवार को होगा। ये दोनों ट्रेनें रांची होकर गुजरेंगी और 4-4 अतिरिक्त ट्रिप लगाएंगी। इसके साथ ही, इंदौर जंक्शन-हजरत निजामुद्दीन समर स्पेशल (09309) 28 जून से 31 जुलाई तक हर शुक्रवार और रविवार को और हजरत निजामुद्दीन-इंदौर जंक्शन स्पेशल (09310) 29 जून से 1 अगस्त तक हर शनिवार और सोमवार को कुल 9-9 ट्रिप संचालित की जाएगी।

विस्तारित 10 प्रमुख समर स्पेशल ट्रेनों की पूरी सूची

गाड़ी संख्या कहां से कहां तक किस दिन चलेगी विस्तारित तिथि तक अतिरिक्त फेरे
02877 रांची जंक्शन  आनंद विहार टर्मिनल शनिवार 25.07.2026 04
02878 आनंद विहार टर्मिनल रांची जंक्शन रविवार 26.07.2026 04
09119 प्रतापनगर लालकुआं जंक्शन रविवार 26.07.2026 04
09120 लालकुआं जंक्शन प्रतापनगर सोमवार 27.07.2026 04
09523 ओखा शकूर बस्ती मंगलवार 28.07.2026 04
09524 शकूर बस्ती ओखा बुधवार 29.07.2026 04
09309 इंदौर जंक्शन हजरत निजामुद्दीन शुक्रवार, रविवार 31.07.2026 09
09310 हजरत निजामुद्दीन इंदौर जंक्शन शनिवार, सोमवार 01.08.2026 09
09257 भावनगर टर्मिनस शकूर बस्ती शुक्रवार 31.07.2026 05
09258 शकूर बस्ती भावनगर टर्मिनस शनिवार 01.08.2026 05

हेल्पलाइन नंबर 139 पर लें विस्तृत जानकारी

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि ट्रेनों के समय और सीट की उपलब्धता से जुड़ी किसी भी प्रकार की विस्तृत जानकारी के लिए वे रेलमदद हेल्पलाइन नंबर 139 डायल कर सकते हैं। इसके अलावा यात्री भारतीय रेलवे की आधिकारिक पूछताछ वेबसाइट (www.enquiry.indianrail.gov.in) पर जाकर भी अपना शेड्यूल चेक कर सकते हैं। बुकिंग और अन्य विवरणों के लिए रेलमदद ऐप का भी उपयोग किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली-मुंबई रेल रूट में आएगा बड़ा बदलाव! रेलवे अपग्रेड कर रहा ट्रैक, बढ़ेगी ट्रेनों की रफ्तार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा