1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. IndiGo का बड़ा फैसला! 28 फरवरी तक कई विदेशी उड़ानें कीं कैंसिल, इस लिस्ट में कहीं आपकी फ्लाइट भी तो नहीं?

IndiGo का बड़ा फैसला! 28 फरवरी तक कई विदेशी उड़ानें कीं कैंसिल, इस लिस्ट में कहीं आपकी फ्लाइट भी तो नहीं?

 Edited By: Shivendra Singh
 Published : Feb 04, 2026 05:37 pm IST,  Updated : Feb 04, 2026 05:37 pm IST

पश्चिम एशिया में तेजी से बदलते हालात का असर अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्रा पर साफ नजर दिख रहा है। ईरान से जुड़े घटनाक्रम के बीच एयरलाइंस अलर्ट मोड में आ गई हैं। IndiGo ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए चार अंतरराष्ट्रीय शहरों के लिए अपनी उड़ानें अस्थायी रूप से रद्द करने का ऐलान किया है।

28 फरवरी तक IndiGo की कई...- India TV Hindi
28 फरवरी तक IndiGo की कई इंटरनेशनल फ्लाइट्स रद्द Image Source : ANI

पश्चिम एशिया में तेजी से बदलते हालात का असर अब अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्रा पर भी दिखने लगा है। ईरान से जुड़े घटनाक्रम के बीच एयरलाइंस लगातार सतर्कता बरत रही हैं और यात्रियों की सुरक्षा को प्रोयोरिटी देते हुए अपने ऑपरेशंस में बदलाव कर रही हैं। इसी कड़ी में इंडिगो ने एक बड़ा फैसला लिया है, जिससे हजारों यात्रियों की ट्रैवल प्लानिंग प्रभावित हो सकती है।

चार इंटरनेशनल शहरों के लिए उड़ानें रद्द

इंडिगो ने सुरक्षा उपायों के तहत चार अंतरराष्ट्रीय शहरों त्बिलिसी (जॉर्जिया), अल्माटी (कजाकिस्तान), बाकू (अजरबैजान) और ताशकंद (उज्बेकिस्तान) के लिए अपनी सभी फ्लाइट्स को 28 फरवरी 2026 तक रद्द करने का ऐलान किया है। एयरलाइन के मुताबिक, यह फैसला यात्रियों और क्रू मेंबर्स की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि सभी को सुरक्षित और निर्बाध यात्रा अनुभव मिल सके।

यात्रियों को दिए ऑप्शन

इंडिगो ने स्पष्ट किया है कि जिन यात्रियों की फ्लाइट्स इस फैसले से प्रभावित हुई हैं, उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है। ऐसे यात्री अपनी सुविधा के अनुसार वैकल्पिक यात्रा विकल्प चुन सकते हैं या फिर पूरी राशि का रिफंड ले सकते हैं। एयरलाइन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे ताजा जानकारी और सहायता के लिए इंडिगो की आधिकारिक वेबसाइट और ऐप पर नजर बनाए रखें।

स्थिति पर लगातार नजर

एयरलाइन का कहना है कि मौजूदा हालात लगातार बदल रहे हैं और ऐसे में उसके ऑपरेशनल प्लान्स की नियमित समीक्षा की जा रही है। अगर भविष्य में फ्लाइट शेड्यूल में कोई और बदलाव होता है, तो उसकी जानकारी यात्रियों को तुरंत दी जाएगी।

यात्रियों से सहयोग की अपील

इंडिगो ने इस असाधारण स्थिति में यात्रियों के धैर्य, समझदारी और भरोसे के लिए धन्यवाद भी कहा है। एयरलाइन ने भरोसा दिलाया है कि सुरक्षा उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और सभी फैसले इसी को ध्यान में रखकर लिए जा रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा