1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. इंडिगो ने थेल्स के साथ 11 सालों के रणनीतिक अनुबंधों पर किए हस्ताक्षर, चेक करें डिटेल्स

इंडिगो ने थेल्स के साथ 11 सालों के रणनीतिक अनुबंधों पर किए हस्ताक्षर, चेक करें डिटेल्स

 Edited By: Sunil Chaurasia
 Published : Sep 17, 2025 08:54 pm IST,  Updated : Sep 17, 2025 08:54 pm IST

इस 11 साल के कॉन्ट्रैक्ट के तहत, थेल्स इंडिगो को एवियोनिक्स कंपोनेंट्स के लिए विशेषज्ञ मरम्मत सेवाएं प्रदान करेगा, इसके साथ ही थेल्स का 'एवियोनिक्स-बाय-द-ऑवर' (ABTH) प्रोग्राम भी उपलब्ध कराएगा।

indigo, thales, airline companies, airbus a320, a32x, avionics, aviation- India TV Hindi
इंडिगो ने थेल्स के साथ साझेदारी कर जताई खुशी Image Source : INDIGO

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने एयरोस्पेस सेवाएं देने वाली फ्रेंच कंपनी थेल्स के साथ एक कॉन्ट्रैक्ट पर हस्ताक्षर किए हैं। थेल्स ने इंडिगो के 430 एयरबस A320 विमानों के मौजूदा फ्लीट और 800 से ज्यादा A32X विमानों के भविष्य के ऑर्डर के लिए एक रणनीतिक रखरखाव अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं। इस 11 साल के कॉन्ट्रैक्ट के तहत, थेल्स इंडिगो को एवियोनिक्स कंपोनेंट्स के लिए विशेषज्ञ मरम्मत सेवाएं प्रदान करेगा, इसके साथ ही थेल्स का 'एवियोनिक्स-बाय-द-ऑवर' (ABTH) प्रोग्राम भी उपलब्ध कराएगा। ये प्रोग्राम एक व्यापक स्पेयर्स मैनेजमेंट सॉल्यूशन है, जो प्लेन के डाउनटाइम को कम करने के लिए महत्वपूर्ण कंपोनेंट्स की उपलब्धता सुनिश्चित करता है।

इंडिगो ने थेल्स के साथ साझेदारी कर जताई खुशी

इंडिगो में इंजीनियरिंग के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट परिचय दत्ता ने इस मौके पर कहा, ''हमें इंडिगो की रखरखाव और मरम्मत क्षमताओं को बढ़ाने के लिए, एवियोनिक्स सहायता में अपनी विशेषज्ञता के लिए दुनिया भर में विश्वसनीय एक अग्रणी एयरोस्पेस कंपनी, थेल्स के साथ साझेदारी करते हुए खुशी हो रही है। इंडिगो के बढ़ते आकार और बेड़े के साथ, ये सहयोग हमारे ग्राहकों को एक सुविधाजनक और सुरक्षित फ्लाइट एक्सपीरियंस प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता के अनुरूप है। इसके साथ ही ये परिचालन उत्कृष्टता और विश्वसनीयता भी सुनिश्चित करता है।''

थेल्स ने एयरलाइन कंपनी के साथ साझेदारी पर क्या कहा

थेल्स में एविएशन ग्लोबल सर्विसेज के वाइस प्रेसिडेंट थॉमस गॉट ने इंडिगो के साथ इस अनुबंध पर हस्ताक्षर करने के बाद अपने बयान में कहा, ''इंडिगो के साथ ये रणनीतिक साझेदारी एयरलाइनों को विश्वस्तरीय एवियोनिक्स सहायता और सेवाएं प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है। भारत में हमारी नई एमआरओ सुविधा, भारतीय विमानन उद्योग की बदलती मांगों को पूरा करने के लिए, हमारे वैश्विक संगठन की शक्ति द्वारा समर्थित, त्वरित और विश्वसनीय सेवा प्रदान करने की थेल्स की क्षमता को बढ़ाती है।''

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा