1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू हुईं इंटरनेशनल फ्लाइट्स, एयर इंडिया एक्सप्रेस ने अबू धाबी के लिए शुरू की सेवाएं

नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू हुईं इंटरनेशनल फ्लाइट्स, एयर इंडिया एक्सप्रेस ने अबू धाबी के लिए शुरू की सेवाएं

 Edited By: Sunil Chaurasia
 Published : Jul 15, 2026 06:59 am IST,  Updated : Jul 15, 2026 06:59 am IST

AAHL ने कहा कि इस नए रूट से सप्ताह में 3 दिन सेवा मिलेगी और ये पश्चिम एशिया में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के लिए एक सुविधाजनक डायरेक्ट सर्विस देगी।

navi mumba international airport, navi mumbai airport, air india express, international flights- India TV Hindi
नवी मुंबई से शुरू हुईं अंतरराष्ट्रीय उड़ानें Image Source : AIR INDIA EXPRESS

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NMIA) के लिए आज एक बड़ा दिन है, जो इसके इतिहास में हमेशा के लिए दर्ज हो गया। बुधवार को नवी मुंबई एयरपोर्ट से किसी विदेशी गंतव्य के लिए पहली कमर्शियल इंटरनेशनल फ्लाइट ने अपनी पहली उड़ान भरी। एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट आधी रात 02.55 बजे संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी के लिए रवाना हुई, ये फ्लाइट नवी मुंबई एयरपोर्ट की पहली इंटरनेशनल फ्लाइट रही।

नवी मुंबई से 25 दिसंबर को पहली कमर्शियल डोमेस्टिक फ्लाइट ने भरी थी उड़ान

नवी मुंबई एयरपोर्ट को ऑपरेट करने वाली कंपनी अडाणी एयरपोर्ट्स होल्डिंग लिमिटेड ने ये जानकारी दी। अडाणी एयरपोर्ट्स होल्डिंग लिमिटेड (AAHL) ने कहा कि इस नए रूट से सप्ताह में 3 दिन सेवा मिलेगी और ये पश्चिम एशिया में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के लिए एक सुविधाजनक डायरेक्ट सर्विस देगी। बताते चलें कि नवी मुंबई एयरपोर्ट से डोमेस्टिक फ्लाइट सर्विस शुरू होने के करीब 6 महीने बाद इंटरनेशनल फ्लाइट सर्विस की शुरुआत हुई है। नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से पिछले साल 25 दिसंबर को पहली कमर्शियल डोमेस्टिक फ्लाइट ने उड़ान भरी थी। पीएम नरेंद्र मोदी ने 8 अक्टूबर, 2025 को इस एयरपोर्ट का उद्घाटन किया था।

21 जून को शुरू हुई थी अबू धाबी के लिए फ्लाइट्स की बुकिंग

एयर इंडिया एक्सप्रेस ने 21 जून को अबू धाबी के लिए फ्लाइट्स की बुकिंग शुरू करने की घोषणा की थी। इसके साथ ही, नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से पहली कार्गो फ्लाइट भी बुधवार को ही रवाना की जाएगी। नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NMIAL) के सीईओ बी.वी.जे.के. शर्मा ने 17 जून को बताया था कि नवी मुंबई एयरपोर्ट से 15 जुलाई से इंटरनेशनल फ्लाइट सर्विस शुरू होने की उम्मीद है।

नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की विकास यात्रा में जुड़ा नया अध्याय

बताते चलें कि नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट अडाणी ग्रुप और महाराष्ट्र सरकार की अर्बन प्लानिंग एंड इंफ्रा डेवलपमेंट एजेंसी सिडको का जॉइंट वेंचर है। AAHL के पोर्टफोलियो में मुंबई, नवी मुंबई, अहमदाबाद, जयपुर, लखनऊ, तिरुवनंतपुरम, गुवाहाटी और मंगलुरु के कुल 8 एयरपोर्ट हैं। AAHL के सीईओ अरुण बंसल ने कहा कि पहली नियमित अंतरराष्ट्रीय उड़ान का उद्घाटन नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की विकास यात्रा में एक नया अध्याय है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए केंद्र और राज्य सरकार की एजेंसियों, सभी संबंधित पक्षों तथा एयर इंडिया एक्सप्रेस का सहयोग देने के लिए आभार व्यक्त किया। 

ये भी पढ़ें

जोधपुर से फ्लाइट लेने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर, इंडिगो और एयर इंडिया ने जारी की एडवाइजरी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा