1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. म्यूचुअल फंड में किए इन्वेस्टमेंट पर चाहिए बंपर रिटर्न तो इतने साल के लिए करें निवेश, ये रहा पूरा डेटा

म्यूचुअल फंड में किए इन्वेस्टमेंट पर चाहिए बंपर रिटर्न तो इतने साल के लिए करें निवेश, ये रहा पूरा डेटा

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Feb 07, 2023 03:48 pm IST,  Updated : Feb 07, 2023 03:48 pm IST

ज्यादातर लोग पैसे को सेविंग अकाउंट में जमा कर रखते हैं। वहीं दूसरी तरफ म्यूचुअल फंड की और भी कई लोग समय के साथ बढ़ रहे हैं। इसमें निवेश करने से पहले लोगों के मन में कई तरह के सवाल होते हैं। कितने वर्ष तक निवेश करें कि इससे आगे चलकर बढ़िया रिटर्न मिल सके इसके बारे में जरूर जान लें।

Mutual fund plan- India TV Hindi
म्यूचुअल फंड में करें कम से कम 3 साल के लिए निवेश Image Source : CANVA

Mutual funds: अकाउंट में सैलरी आने के बाद लोग राशन, घर का किराया और जरूरत की चीजें खरीदने के बाद कुछ पैसे बचा लेते हैं। अधिकतर लोग इन पैसों को सेविंग अकाउंट में ही सेव कर रखते हैं। वहीं दूसरी तरफ जिन लोगों को निवेश के बारे में जानकारी होती है, वह इसे म्यूचुअल फंड में लगाना शुरू कर देते हैं। कुछ लोग इन पैसों को अलग-अलग योजना का लाभ लेने के लिए इस्तेमाल करते हैं। आप भी सेविंग को म्यूचुअल फंड में निवेश कर इस पर बेहतरीन रिटर्न ले सकते हैं। इसमें निवेश करने से पहले समय अवधि की जानकारी लेना बहुत जरूरी है।

म्यूचुअल फंड में निवेश करने से पहले टारगेट करें फिक्स

म्यूचुअल फंड में पैसे निवेश करने से पहले टारगेट जरूर फिक्स कर लें। मान लीजिए आपके बच्चे छोटे हैं और 15 साल की उम्र तक आप उनके लिए 1500000 रुपये शेविंग करना चाहते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए ही हर महीने म्यूचुअल फंड में निवेश कर सकते हैं। इसमें साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक किसी भी हिसाब से निवेश किया जा सकता है। बगैर टारगेट बनाएं सेविंग अकाउंट में पैसे रखने की जगह म्यूचुअल फंड में इन्वेस्ट कर एक बेहतरीन रिटर्न ले सकते हैं।

कम से कम कितने वर्ष के लिए करें निवेश? 

SIP के जरिए कम से कम 3 वर्ष के लिए म्यूचल फंड में निवेश करें। इस से आप कम से कम 11.9% तक रिटर्न ले सकते हैं। तीन की जगह अगर आप 5 वर्ष के लिए निवेश कर रहे हो तो इसमें 13% का रिटर्न मिलेंगे। इसके अलावा अगर 8 या 10 साल के लिए इसमें निवेश करने पर 14.1% और 14.2% आसानी से रिटर्न ले सकते हैं। 13 वर्ष के लिए 13.9% और अधिक से अधिक 15 साल तक निवेश कर 14.9% की दर से बढ़िया रिटर्न ले सकते हैं। 

लार्ज, मिड या स्मॉल किस में करें निवेश

स्मॉल कैप, लार्ज कैप या मिड कैप किस में निवेश करें इसे लेकर भी कई लोग सवाल करते हैं। कम उतार-चढ़ाव का सामना करने के लिए लार्ज कैप में निवेश करें। एक बेहतरीन रिटर्न लेने के लिए मिडकैप में निवेश कर सकते हैं। इसमें उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। स्मॉल कैप में निवेश करने से पहले चार्ट को एक बार जरूर देख लें। मात्र 500 रुपये से भी म्यूचुअल फंड की शुरुआत किया जा सकता है। अगर आप भी सेविंग अकाउंट में कैसे रखते हैं तो इसे म्यूचुअल फंड में निवेश करना शुरू कर दें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा