1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. जगन्नाथ पुरी से रामेश्वरम और काशी विश्वनाथ से महाकाल तक, एक ही यात्रा में 14 पवित्र धामों के दर्शन कराएगा IRCTC; जानें किराया और रूट

जगन्नाथ पुरी से रामेश्वरम और काशी विश्वनाथ से महाकाल तक, एक ही यात्रा में 14 पवित्र धामों के दर्शन कराएगा IRCTC; जानें किराया और रूट

 Written By: Shivendra Singh
 Published : Jun 08, 2026 01:34 pm IST,  Updated : Jun 08, 2026 01:36 pm IST

यदि आप भी इस साल एक ही यात्रा में भारत के प्रमुख पवित्र धामों और ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करना चाहते हैं, तो IRCTC आपके लिए एक बेहद सुनहरा मौका लेकर आया है। भारत गौरव देव दर्शन यात्रा आगामी 3 सितंबर से शुरू होने जा रही है।

IRCTC लेकर आया बड़ा...- India TV Hindi
IRCTC लेकर आया बड़ा धार्मिक टूर पैकेज Image Source : INDIAN RAILWAYS

अगर आप देश के प्रमुख ज्योतिर्लिंगों और चारधाम में शामिल पवित्र तीर्थस्थलों के दर्शन का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए शानदार मौका है। IRCTC एक विशेष भारत गौरव देव दर्शन यात्रा लेकर आई है, जिसमें श्रद्धालुओं को एक ही यात्रा में 3 प्रमुख धाम और 11 ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराए जाएंगे। करीब 18 दिन और 17 रातों की इस आध्यात्मिक यात्रा में यात्री देश के कई प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों का भ्रमण कर सकेंगे। IRCTC की यह विशेष ट्रेन 3 सितंबर से रवाना होगी। यात्रा के दौरान श्रद्धालु लगभग 10,000 किलोमीटर का सफर तय करेंगे। खास बात यह है कि यात्रियों को ट्रेन, होटल, स्थानीय परिवहन और शुद्ध शाकाहारी भोजन जैसी सुविधाएं भी पैकेज में शामिल मिलेंगी।

इन 14 पवित्र स्थलों के होंगे दर्शन

  • काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग, वाराणसी
  • बैद्यनाथ धाम, देवघर
  • जगन्नाथ मंदिर और पुरी समुद्र तट
  • मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग, श्रीशैलम
  • रामनाथस्वामी (रामेश्वरम) ज्योतिर्लिंग, विभीषण मंदिर और धनुषकोडी
  • भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग
  • घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग और कैलाश मंदिर, एलोरा
  • त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग और पंचवटी
  • नागेश्वर ज्योतिर्लिंग, द्वारकाधीश मंदिर और बेत द्वारका
  • सोमनाथ ज्योतिर्लिंग, सोमनाथ समुद्र तट और भालका तीर्थ
  • महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग
  • ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग

कुल 150 सीटें

इस लग्जरी डीलक्स एसी ट्रेन में प्राइवेसी और आराम के लिहाज से केवल 150 श्रद्धालुओं के लिए ही व्यवस्था की गई है। सीटों का बटवारा इस प्रकार है:

  • सुपीरियर एसी-1 (कूपे): 30 सीटें
  • सुपीरियर एसी-1 (कैबिन): 28 सीटें
  • डीलक्स एसी-2 टियर: 36 सीटें
  • कंफर्ट एसी-3 टियर: 56 सीटें

बोर्डिंग और डी-बोर्डिंग स्टेशन्स: यात्री इस ट्रेन में दिल्ली सफदरजंग के अलावा गाजियाबाद, अलीगढ़, टूंडला, इटावा, कानपुर और प्रयागराज स्टेशनों से बैठ सकते हैं। वहीं वापसी में भोपाल, झांसी, ग्वालियर, आगरा और मथुरा स्टेशनों पर उतर सकते हैं।

कितना है किराया?

कैटेगरी यात्रा की श्रेणी सिंगल शेयरिंग डबल शेयरिंग ट्रिपल शेयरिंग बच्चे (5-11 साल)
सुपीरियर एसी प्रथम श्रेणी (AC I - कूपे और कैबिन) ₹2,21,955 ₹1,98,010 ₹1,94,590 ₹1,82,425
डीलक्स एसी द्वितीय श्रेणी (AC II Tier) ₹2,05,940 ₹1,81,995 ₹1,78,575 ₹1,66,410
कंफर्ट एसी तृतीय श्रेणी (AC III Tier) ₹1,73,910 ₹1,49,965 ₹1,46,545 ₹1,34,380

पैकेज में क्या-क्या मिलेगा मुफ्त?

  • पूरी यात्रा डीलक्स एसी टूरिस्ट ट्रेन से होगी।
  • रास्ते में 06 रातें 3-स्टार होटलों (पुरी, रामेश्वरम, पुणे, नासिक, द्वारका और उज्जैन में 1-1 रात) में ठहरने की व्यवस्था होगी, जबकि वाराणसी में वॉश एंड चेंज की सुविधा मिलेगी। बाकी 11 रातें ट्रेन के शानदार कोच में कटेंगी।
  • सुबह की चाय, नाश्ता, दोपहर और रात का शुद्ध शाकाहारी भोजन मिलेगा। एसी कोच के यात्रियों के लिए ट्रेन के रेस्टोरेंट में ही खाना परोसा जाएगा।
  • सभी जगहों पर घूमने के लिए एसी गाड़ियां, यात्रियों का दुर्घटना बीमा और सुरक्षा गार्ड्स की सुविधा होगी।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा