1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. LIC Share लुढ़कर 784 रुपये के निचले स्तर को छुआ, जानिए, कहां तक टूट सकता है यह स्टॉक और क्या करें निवेशक

LIC Share लुढ़कर 784 रुपये के निचले स्तर को छुआ, जानिए, कहां तक टूट सकता है यह स्टॉक और क्या करें निवेशक

 Written By: Alok Kumar @alocksone
 Published : Jun 06, 2022 12:50 pm IST,  Updated : Jun 06, 2022 12:50 pm IST

आईआईएफएल सिक्योरिटीज में वाइस प्रेसिडेंट अनुज गुप्ता ने इंडिया टीवी को बताया कि एलआईसी के कमजोर तिमाही नतीजे के बाद शेयर पर दबाव बढ़ा है।

LIC Share - India TV Hindi
LIC Share  Image Source : FILE

LIC Share में गिरावट का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। IPO की कमजोर लिस्टिंग के बाद शेयर में लगातार नीचे की ओर लुढ़क रहा है। ​हफ्ते के पहले ​कारोबारी दिन सोमवार को एलआईसी का शेयर 15.50 रुपये टूटकर अब तक के निचले स्तर 784.75 रुपया पर पहुंच गया है। ऐसे में निवेशकों के मन में यह डर है कि यह शेयर कहां तक टूट सकता है? तो आइए जानते हैं कि LIC Share कहां तक टूट सकता है और क्यों इसमें आ रही है गिरावट? साथ ही क्या करें निवेशक? 

शॉर्ट टर्म में 750 रुपये तक टूटने की संभावना 

आईआईएफएल सिक्योरिटीज में वाइस प्रेसिडेंट अनुज गुप्ता ने इंडिया टीवी को बताया कि एलआईसी के कमजोर तिमाही नतीजे के बाद शेयर पर दबाव बढ़ा है। ऐसे में शॉर्ट टर्म में LIC Share का भाव 750 रुपये तक टूटकर जा सकता है। हालांकि, नए निवेशकों के लिए यह मौका भी है। वो इस मौके का फायदा उठाकर निवेश कर सकते हैं। वहीं, जियोजित बीएनपी के  अनुसंधान प्रमुख, विनोद नायर ने बताया कि दूसरी बीमा कंपनियों के मुकाबले एलआईसी की वित्तीय स्थिति मजबूत है। ऐसे में निवेशक लंबी अवधि का लक्ष्य बनाकर इसमें निवेश कर सकते हैं। 

बाजार पूंजीकरण 5 लाख करोड़ से नीचे आया 

एलआईसी के शेयर में लगातार पांचवें दिन बिकवाली जारी रहने से कंपनी का बाजार पूंजीकरण सोमवार को गिरकर 4.97 लाख करोड़ हो गया। इस तरह कंपनी का बाजार पूंजीकरण 5 लाख करोड़ से नीचे आ गया है। गौरतलब है कि एलआईसी शेयर की कीमत आज एलआईसी आईपीओ के 949 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के ऊपरी मूल्य बैंड से लगभग 17 प्रतिशत कम है। शेयर बाजार के जानकारों का मानना है कि एलआईसी के शेयरों में और गिरावट आ सकती है क्योंकि इस महीने के मध्य में एंकर निवेशकों का 30 दिनों का लॉक-इन खत्म हो जाएगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा