1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, सोना भी हुआ सस्ता- चेक करें आज के ताजा भाव

चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, सोना भी हुआ सस्ता- चेक करें आज के ताजा भाव

 Edited By: Sunil Chaurasia
 Published : Apr 07, 2026 08:30 pm IST,  Updated : Apr 07, 2026 08:30 pm IST

ट्रंप ने चेतावनी दी है कि अगर होर्मुज स्ट्रेट को फिर से नहीं खोला गया, तो बिजली संयंत्रों और अन्य नागरिक बुनियादी ढांचों पर नए सिरे से सैन्य हमले किए जाएंगे।

Gold Price Today, Gold Rate Today, Gold Price Today on 27th september 2025, Silver Price Today on 27- India TV Hindi
ट्रंप की घोषणा के बाद सतर्क हुए निवेशक Image Source : AFP

Gold and Silver Price: मिडिल-ईस्ट के ताजा हालातों और अन्य कारणों से सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला लगातार जारी है। मंगलवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमतें 2,000 रुपये टूटकर 2.40 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गईं, जबकि सोना 600 रुपये के नुकसान के साथ 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को दी गई डेडलाइन से पहले निवेशक सतर्क हो गए हैं, जिसमें उन्होंने होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने की मांग की थी। 

चांदी की कीमतों में गिरावट

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, मंगलवार को चांदी की कीमत 2,000 रुपये (लगभग 1 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 2,40,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। सोमवार को चांदी का भाव 2,42,000 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुआ था। इसके अलावा, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना भी 600 रुपये (0.4 प्रतिशत) टूटकर 1,53,200 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। पिछले कारोबारी सत्र में ये 1,53,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। 

ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सौमिल गांधी ने बताया कि सोने की कीमतों पर तब दबाव बढ़ा, जब ट्रंप ने ईरान को एक नई चेतावनी दी। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर होर्मुज स्ट्रेट को फिर से नहीं खोला गया, तो बिजली संयंत्रों और अन्य नागरिक बुनियादी ढांचों पर नए सिरे से सैन्य हमले किए जाएंगे। इसके लिए उन्होंने मंगलवार की समयसीमा तय की थी। ईरान ने इस चेतावनी को खारिज कर दिया और पूरे पश्चिम एशिया में ऊर्जा संपत्तियों पर अपने हमले जारी रखे। 

ट्रंप की घोषणा के बाद सतर्क हुए निवेशक

वैश्विक स्तर पर, हाजिर सोने की कीमत मामूली बढ़ोतरी के साथ 4,659.16 डॉलर प्रति औंस हो गई, जबकि चांदी लगभग 1 प्रतिशत के नुकसान के साथ 72.14 डॉलर प्रति औंस रह गई। ये विदेशी बाजारों में निवेशकों की सतर्कता को दर्शाता है। इस बीच, भू-राजनीतिक तनाव और बढ़ गया है। राष्ट्रपति ट्रंप ने 'ट्रुथ सोशल' पर एक पोस्ट में चेतावनी दी है कि अगर ईरान कोई समझौता नहीं करता है, तो ''आज रात एक पूरी सभ्यता खत्म हो जाएगी।'' इस चेतावनी से सैन्य टकराव बढ़ने की आशंकाएं पैदा हो गई हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा