1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Stock Market Close: बजट से पहले तेजी के साथ बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 612 और निफ्टी 203 अंक चढ़ा

Stock Market Close: बजट से पहले तेजी के साथ बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 612 और निफ्टी 203 अंक चढ़ा

 Edited By: Abhinav Shalya
 Published : Jan 31, 2024 03:46 pm IST,  Updated : Jan 31, 2024 04:05 pm IST

Stock Market Close: भारतीय शेयर बाजार में आज जबरदस्त तेजी देखने को मिली। ऑटो, सरकारी बैंक, फार्मा, एफएमसीजी, मेटल और रियल्टी इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए हैं।

 सेंसेक्स- India TV Hindi
सेंसेक्स 71,752 अंक पर बंद हुआ है। Image Source : FILE

Stock Market Close: भारतीय शेयर बाजार बुधवार को बड़ी तेजी के साथ बंद हुआ। बाजार के सभी मुख्य सूचकांक हरे निशान में बंद हुए हैं। बीएसई सेंसेक्स 612 अंक या 0.86 प्रतिशत बढ़कर 71,752 अंक और निफ्टी 203 अंक या 0.95 प्रतिशत बढ़कर 21,725.70 अंक पर बंद हुआ। 

बाजार में लार्ज कैप की अपेक्षा मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में जबरदस्ते तेजी देखने को मिली। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 776 अंक या 1.63 प्रतिशत बढ़कर 48,568 अंक पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स 352 अंक या 2.25 प्रतिशत बढ़कर 16,026 अंक पर बंद हुआ। आज ऑटो, सरकारी बैंक, फार्मा, एफएमसीजी, मेटल, मीडिया और रियल्टी शेयरों में जबरदस्त खरीदारी हुई।

इन शेयरों में हुई खरीदारी

सेंसेक्स पैक में सनफार्मा, टाटा मोटर्स, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, मारुति सुजुकी, बजाज फिनसर्व, अल्ट्राटेक सीमेंट, एमएंडएम, इंडसइंड बैंक, पावर ग्रिड, एचसीएल टेक, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस, एसबीआई, रिलायंस, विप्रो, आईटीसी, भारती एयरटेल, टाटा स्टील, इन्फोसिस, टीसीएस, टेक महिंद्रा, एचयूएल, जेएसडब्लू स्टील, कोटक महिंद्रा बैंक और एशियन पेंट्स हरे निशान में बंद हुए हैं। एलएंडटी, टाइटन, एनटीपीसी और नेस्ले के शेयर लाल निशान में बंद हुए हैं।

वैश्विक बाजारों में तेजी 

एशियाई बाजारों में आज मिलाजुला कारोबार हुआ। टोक्यो और जकार्त के बाजार बढ़त के साथ बंद हुए हैं। वहीं, शंघाई,ताइपे,बैंकॉक और सियोल के बाजार लाल निशान में बंद हुए हैं। अमेरिकी बाजार मंगलवार को तेजी के साथ बंद हुए थे। कच्चे तेल में गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। ब्रेंट क्रूड 1.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81.58 डॉलर प्रति बैरल और डब्लूटीआई क्रूड 1.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 76.93 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।

भारतीय शेयर बाजार आज मामूली गिरावट के साथ खुला था।  शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 0.35 फीसदी या 251 अंक गिरकर 70,888 पर ट्रेड करता दिखा। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 13 शेयर हरे निशान पर और 17 शेयर लाल निशान पर ट्रेड करते दिखे। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी शुरुआती कारोबार में 0.19 फीसदी या 41.60 अंक गिरकर 21,480 पर ट्रेड करता दिखा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा